logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राहुल गांधी ने गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया', BJP ने लगाए आरोप

BJP ने आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी ने सोमवार को एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दे दिया जिससे वह चोटिल हो गई हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दिल्ली में मार्च के दौरान राहुल गांधी

मार्च के दौरान राहुल गांधी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी सोमवार को INDIA गठबंधन के मार्च में शामिल हुए थे। पहले वह बस में सवार हुए फिर पैदल चलते दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पराशर को धक्का दे दिया जिससे उन्हें चोट लगी है। ऋचा पराशर का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी आपबीती बता रही हैं। इस घटना के सहारे बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा है और कहा है कि राहुल सिर्फ भाषण में बोलते हैं कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।

 

खुद ऋचा पराशर ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। इसके बाद बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाया है। बीजेपी के कुछ नेता ऋचा से मिलने अस्पताल भी पहुंचे और कुछ ने फोन पर भी उनसे बात की है। अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी हमलावर मोड में आ चुकी है और राहुल गांधी से सवाल पूछ रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी उस भीड़ में खड़ी ऋचा को वहां से हट जाने को कह रहे हैं। इसी कोशिश में धक्का-मुक्की होती है  ऋचा गिर जाती हैं। ऋचा का आरोप है कि उन्हें राहुल गांधी ने ही धक्का दिया।

 

यह भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक का मार्च, SC में याचिका, शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में दिनभर क्या हुआ?

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी जहां खड़े थे उनके पास में बहुत भीड़ थी। इतने में राहुल गांधी ऋचा को आगे बुलाते हैं और वहां से निकलने को कहते हैं। इस बारे में ऋचा का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के पास रिपोर्टिंग के लिए खड़ी थीं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कंधे के पास से खींचा उसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने धक्का दिया जिससे वह गिर गईं और उनके ऊपर उनके कैमरा पर्सन गिर गए। फिलहाल, इस मामले में कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 

यह भी देखा जा सकता है कि जब ऋचा गिरने के बाद उठती हैं तो वहां मौजूद लोग शोर मचाते हैं और 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाने लगते हैं।

क्या बोली बीजेपी?

इस घटना के बारे में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया, 'करीब 8 या 8:30 बजे की बात होगी। मेरे पास एक लड़की आई और मुझसे कहने लगे कि मेरी बहन पत्रकार है, वह गर्भवती है और उसे राहुल गांधी ने धक्का दिया है और उसे चोट लगी है। आप हमारी मदद कीजिए। मैंने उसी समय हमारे स्थानीय विधायक उमंग बजाज जी को फोन किया। वह अपने पति के साथ अस्पताल आई थीं। हम भी पहुंचे और उन्हें एडमिट कराया। डॉक्टर ने कहा कि इनकी प्रेगनेंसी में कुछ दिक्कत हुई है और इनको एडमिट करना पड़ेगा। उनका अल्ट्रासाउंड हुआ, एक्सरे हुआ। अभी वह निगरानी में हैं। फिर आगे उनका इलाज चलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की 'स्मैश द पेट्रियार्की' को नहीं समझ रही यूपी कांग्रेस?

इसी घटना के बारे में राजेंद्र नगर से बीजेपी के विधायक उमंग बजाज ने बताया, '10 बजे मेरे संज्ञान में आया कि एक महिला पत्रकार ऋचा पराशर के साथ राहुल गांधी ने बदसलूकी की गई है। मैं स्थानीय विधायक होने के नाते तुरंत आया। हमारे साथ प्रदीप भंडारी जी और राजेश भाटिया जी थे। हमने उनका हालचाल पूछा और एडमिट कराया। उनकी स्थिति देखकर लग रहा है कि इतनी शर्मनाक हरकत की गई है। जो व्यक्ति स्मैश द पैट्रियार्की के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, वह एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जो सिर्फ अपना काम कर रही थीं।'

बीजेपी के नेशनल मीडिया इनचार्ज आशीष ऊषा अग्रवाल ने लिखा है, 'ऋचा पराशर — एक जुझारू महिला पत्रकार!यही वह सम्मानित महिला पत्रकार हैं, जिन्हें आज राहुल गांधी ने धक्का देकर अभद्रता से गिरा दिया!ऋचा से अभी मेरी बात हुई और उनका हालचाल जाना। यह जानकर चिंता हुई कि उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और वह सर गंगाराम अस्पताल जा रही हैं। प्रभु उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। हम ऋचा पराशर के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और पत्रकारों के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। लोकतंत्र की दुहाई देकर अपनी डूबती राजनीति चमकाने वाले राहुल गांधी का यह व्यवहार महिलाओं के सम्मान और पत्रकारों की गरिमा को लेकर उनके दावों की असलियत उजागर करता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'आपके अफसर हमारे टच में हैं मोदीजी', राहुल गांधी का दावा- पुलिस विपक्ष के साथ

कौन हैं ऋचा पराशर?

ऋचा पराशर वन इंडिया के साथ काम करने वाली एंकर और वीडियो जर्नलिस्ट हैं। हाल ही में वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन कवर करती दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले कुछ युवाओं को नसीहत भी दी थी। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे कई वीडियो भी मौजूद हैं जिनमें वह पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं और उन्हें 'हीरो' बता रही हैं।

Related Topic:#Rahul Gandhi#BJP

और पढ़ें