हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 10 बैठकें होंगी। सत्र की पहली बैठक 21 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता में मानसून सत्र की तैयारियों और कार्यवाही से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को कुल 1,036 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सभी प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें: माता सीता को 'मौत का सामान' बताने वाले BJP विधायक पन्नालाल शाक्य कौन हैं?
नियम 62 के तहत 13 सूचनाएं मिलीं
अध्यक्ष ने बताया कि नियम 62 के तहत 13 सूचनाएं और नियम 63 के तहत 2 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा नियम 130 के तहत 15 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली हैं।
मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए जाने की संभावना है। प्रश्नों की बड़ी संख्या को देखते हुए सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 'दरवाजा खोला मेरी दुनिया खत्म', पहली पत्नी की याद कर रो पड़े पवन सिंह
विस अध्यक्ष ने विधायकों से मांगा सहयोग
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी विधायकों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
