जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने भीषण हादसा हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर हुआ।
मोड़ पर बस मुड़ने समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मलबे से कुल 21 शव बरामद किए गए जबकि 29 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: आत्महत्या कर रहे किसान लेकिन सिंचाई प्रोजेक्ट अटके, महाराष्ट्र में क्या हो रहा?
मदद के लगाई गई आर्मी
रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालने में मदद दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों से बात करके लोगों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने का इंतजाम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शादी के DJ पर बजा चिराग-तेजस्वी का गाना, चल गए ईंट-पत्थर; कई घायल
'दी जाएगी हर मुमकिन मदद'
मंत्री ने कहा, 'रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी नुकसान की उम्मीद है। हर मुमकिन मदद दी जा रही है। घायलों को मेडिकल मदद के लिए शिफ्ट किया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने का इंतजाम किया जा रहा है।'
