उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली के पास दिवाली की रात एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मामूली बात पर इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी का नाम अमोल दीक्षित है। यह कांग्रेस के जिला महासचिव के पद पर है। मृतक की पहचान अनुज कुमार चतुर्वेदी के रुप में हुई है। इनके पिता एक रिटायर्ड दरोगा हैं।
छिबरामऊ कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर दीवाली की शाम करीब सात बजे वकील को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुरानी राजनीतिक दुश्मनी भी विवाद भी सामने आ रही है। पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'चुनाव हो जाने दो, सरकार आने दो वाली धमकी दे तो निकाल दो', शिवपाल ने दी नसीहत
क्या है पूरा मामला?
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस वारदात को कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर आरोपी ने वकील को थप्पड़ मार दिया था। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे वकील गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें: अयोध्या के दीपोत्सव के बाद खाली बचे तेल का क्या हुआ? तस्वीरें भावुक कर देंगी
पुराना विवाद भी आया सामने
इस घटना के पीछे सिर्फ हालिया विवाद ही नहीं बल्कि पुरानी रंजिश भी जुड़ी बताई जा रही है। चर्चा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आरोपी छिबरामऊ सीट से चुनाव लड़ा था और मतदान के दिन उसके साथ मारपीट हुई थी। आरोपी को शक था कि उस मारपीट के पीछे इस वकील का हाथ था तभी से वह उनसे दुश्मनी रख रहा था। घटना के बाद से स्थानीय लोगों और वकीलों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है।
