ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में एक लड़की ने अपने पिता पर लंबे समय तक यौन शोषण करने और उसे गलत कामों के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी पिता उस पर लगातार यह दबाव बनाता था कि वह दूसरे लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो पिता ने उसके सभी जरूरी एजुकेशनल सर्टिफिकेट अपने पास छीनकर रख लिए। पिता का मकसद यह था कि उन कागजों के बिना लड़की कहीं बाहर न जा सके और उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज न कर पाए। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर लड़की ने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: मां ही नहीं, बाप को भी आयुषि ने ठिकाने लगाया? कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
पुलिस की जांच
गंजाम के एडिशनल एसपी आलोक जेना ने बताया कि पुलिस ने खुद ही केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी। जांच के दौरान पिता और बेटी के बीच हुई मोबाइल बातचीत पुलिस के हाथ लगी है, जो इस केस का सबसे बड़ा सबूत है। इसी आधार पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: एस जानकी की जादुई आवाज अब खामोश, 'स्वर कोकिला' जिसने पद्म पुरस्कार ठुकराया
अभी पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरी कागजों और सबूतों की पड़ताल जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और अगर इसमें कोई और भी शामिल पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा।
