पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी डिलीवरी बॉय के भेष में और ई कॉमर्स के पैकेट में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे।
पटियाला के SSP वरुण शर्मा के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग डिलीवरी बॉय के भेष में अलग-अलग इलाकों में अवैध हथियार पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: वर्दी की आड़ में बड़ा खेल, राहगीर को लूटा; इंस्पेक्टर समेत 4 पर FIR
शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों की ड्रेस पहनकर सार्वजनिक परिवहन से सफर करते थे। पुलिस का मानना है कि तस्करों का यह तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरा है।
ई-कॉमर्स पैकेटों में हथियार की सप्लाई
ई कॉमर्स कंपनियों की ड्रेस पहनकर आरोपी बसों और ट्रेनों से हथियार पंजाब लाते थे। फिर पुराने डिलीवरी बॉक्स में पैक कर उनकी सप्लाई करते थे, ताकि सामान्य पार्सल जैसा लगे। इससे जांच एजेंसियों का शक कम होता था।
यह भी पढ़ें: 'ब्रह्मोस मिसाइल सीधे आतंकवादी की खटिया में लगेगी', बृजेश पाठक ने बताया तरीका
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले एक डिलीवरी कंपनी में काम कर चुके थे। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने डिलीवरी बॉय जैसी वर्दियां तैयार करवाईं और उनका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए किया। ऐसे में वह पुलिस की जांच से आसानी से बच निकलते थे।
4 गिरफ्तार, एक है गिरोह का सरगना
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (20), जिंदर उर्फ सागर उर्फ भैरों (21), सुभाष और बादल कुमार (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बादल इस गिरोह का सरगना है।
