भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक टिप्पणी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि PM मोदी आप नाकाम रहे, मुझे बहुत निराशा हुई। आपसे कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि 12 साल से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में हैं लेकिन वो ठीक से डिक्टेटर (तानाशाह) नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली डिक्टेटरशिप क्या होती है उन्हे राहुल गांधी से सीखना चाहिए।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ दी है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: CWG 2026: ट्रिपल जंप में प्रवीण-सेल्वा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीते 2 मेडल
शहजाद पूनावाला ने क्या कहा?
राहुल गांधी पर तंज भरे लहजे में शहजाद पूनावाला ने वीडियो में कहा, 'मैं PM मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वो पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। उनको ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा। 12 साल हो चुके हैं वो डिक्टेटर बनने के बदले कल रात को वीडियो जारी करते हैं। जिन बच्चों ने गाली दी है, उनको और उनकी माता जी को, उस पर वो कहते हैं कि शरारती बच्चे हैं, उनको मैं माफ करता हूं। समाज से कहते हैं और पुलिस से कहते हैं कि माफ कर दीजिए।
राहुल गांधी से सीखने की सलाह
उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी, जो इंदिरा गांधी के वंशज हैं। नेहरू के वंशज हैं। असली डिक्टेटरशिप क्या होती है, असली इमरजेंसी क्या होती है उनसे सीखिए। 3 इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल गांधी का अपमान किया केरल में उन पर केस दर्ज हो गए। पीसफुल प्रोटेस्टर के खिलाफ आपकी सरकारों ने केस हटा दिए कॉकरोच जनता पार्टी वाले, वहीं केरल में पांच हजार लोगों पर केस हो गए। कर्नाटक में कोई पोस्टर दिखा रहा था तो उस पर केस हो गया। रैप आर्टिस्ट पर भी केस हो गया। उनका इतिहास भी तो देखिए।'
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी Gen Z प्रोटेस्ट, हजारों की भीड़ सड़कों पर; आजादी के लगे नारे
कांग्रेस पर साधा निशाना
पूनावाला ने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच को किसने खत्म किया नेहरू ने, इमरजेंसी किसने लगाई इंदिरा गांधी ने। किसने संसद में सभी सांसदों की आवाज बंद करके जेल में डाला इंदिरा गांधी ने। छात्रों से लेकर अलग साधु संतों का जिक्र कर शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर अटैक किए। उन्होंने अन्ना आंदोलन का भी जिक्र करके कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि PM मोदी आप गाली देने वालों को माफ कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी इंस्टाग्राम पोस्ट पर असली डिक्टेटर की तरह उनके खिलाफ केस कर रहे। क्या मोदी जी 12 साल हो गए आप नहीं बन पा रहे हो डिक्टेटर। आप फेल हैं।
