पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने आशा, आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया। नया मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। सरकार ने इन्हें फ्रंट लाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में इस वर्ग के कार्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का वादा भी किया था। अब इसे सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। 

पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले के बाद अब आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHAs) का मासिक  मानदेय बढ़ गया है। अब उन्हें 6,250 रुपये की जगह 11,250 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह नया वेतन 1 अगस्त 2026 से लागू होगा।

यह भी पढ़ें: TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद

अब स्वास्थ्यकर्ताओं को कितना वेतन मिलेगा?

  • आशा कार्यकर्ता: 11,250 रुपये प्रति माह  
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 14,000 रुपये प्रति माह  
  • आंगनबाड़ी सहायिका: 11,800 रुपये प्रति माह

पुरानी मांग थी, सरकार ने अब फैसला लिया?

जनवरी महीने में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने सॉल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी मासिक राशि बढ़ाने की मांग की थी। 

अब सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। को मान लिया है। यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने वाली इन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'मैं BJP को दोष नहीं दे रही हूं', बारुईपुर कांड पर ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी?

प्रदर्शन के बाद अब मिली राहत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। विभाग ने कहा कि सरकार लंबे समय से इस प्रस्ताव पर विचार कर रही थी। आशा कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को अब पूरा कर दिया गया है। ये स्वास्थ्यकर्मी अरसे से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

 

नया मानदेय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत मिलने वाले प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन के अलावा अलग से दिया जाएगा। वित्त विभाग की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा कि जरूरी धनराशि समय पर जारी कर दी जाएगी।