उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रात में एक बुजुर्ग महिला की अपने घर के पार्किंग एरिया का गेट बंद करते वक्त थार से दुर्घटना में मौत हो गई। थार गाड़ी पार्किंग एरिया से अचानक गेट की तरफ लुढ़कने लगी, जिसकी वजह से भारी-भरकम गाड़ी और दीवार के बीच महिला बुरी तरह दब गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह मामला फर्रुखाबाद के विकास कॉलोनी का है, जहां गुरुवार की रात 8:30 बजे यह घटना हुई थी। पीड़ित महिला का नाम सरला कटियार है, जिनकी उम्र लगभग 70 साल थी। जिस गाड़ी से कुचलकर सरला कटियार की मौत हुई, वह गाड़ी उनका पोता ही पार्क कर रहा था। माना जा रहा है कि थार गाड़ी पार्क करते समय पोते की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है। वीडियो देखकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय व्यक्त की है।

 

यह भी पढ़ें: मदरसे में मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो, मौलवी नप गए

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि घर के पार्किंग एरिया में एक युवक गाड़ी पार्क कर रहा है। उसी दौरान महिला पार्किंग एरिया के गेट के पास खड़ी है। तभी थार गाड़ी पीछे के तरफ लुढ़कने लगती है, जिसकी वजह से महिला दीवार और गाड़ी के बीच बुरी तरह दब जाती है। इसके बाद उसका पोता घबराकर दादी को देखने आता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है क्योंकि तब तक महिला गाड़ी से बुरी तरह घायल हो चुकी होती है।।

 

 

 

हादसे का वीडियो देखकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

 

 

जैसे डॉ. अतुल नाम के व्यक्ति ने कहा, 'खौफनाक, यह उदाहरण है कि मौत कब और कहां से आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है।'

 

 

 दूसरे रितेश नाम के व्यक्ति ने कहा, 'घर में गाड़ी पार्क करते समय लापरवाही जान का जोखिम बन सकती है, इसलिए हैंडब्रेक लगाएं, गेट संभालें और सुरक्षा को हल्के में न लें।'

 

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में मिला खाना खाने से होंठ सूज गए? शिकायत पर IRCTC ने दी सफाई 


पुलिस की जांच

इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना केवल एक हादसा है या कोई गंभीर साजिश।