भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य को लग्जरी एसयूवी (SUV) कार गिफ्ट की है। जानकारी के मुताबिक अगस्त्य की मां नताशा स्टैनकोविच हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा का 2024 में तलाक हो गया था। दोनों अब अलग-अलग घरों में रहते हैं और अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ रहता है। तलाक के बाद भी हार्दिक अपनी पहली पत्नी और बेटे का पूरा ख्याल रखते हैं।
हार्दिक के इस लग्जरी कार गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि हार्दिक एक जिम्मेदार पिता हैं, जो तलाक के बाद भी अपने बच्चे की जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। इसी वजह से उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका, लाइटर से बाइक में लगा दी आग
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
इस वक्त सोशल मीडिया पर अगस्त्य को मिला गिफ्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी कार है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह लैंड रोवर की डिफेंडर का टॉप मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई के एक कार शोरूम से नताशा और अगस्त्य कार की डिलीवरी लेते नजर आए, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटो में एक वेलकम नोट भी रखा है, जिस पर लिखा है 'पापा टू अगस्त्य।'
लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कई लोग हार्दिक पांड्या की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि तलाक के बाद भी बेटे के प्रति उनका प्यार कम नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हार्दिक अपने बेटे के साथ-साथ अपनी पूर्व पत्नी के प्रति भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सजा के नाम पर बच्चों का शारीरिक शोषण करता था हेड मास्टर, घरवालों ने पीट दिया
एक्स पर अमर नाम के व्यक्ति ने अपने अकाउंट पर नताशा और अगस्त्य की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे और पूर्व पत्नी को 4 करोड़ रुपये की काली डिफेंडर कार गिफ्ट की है। उन्होंने हार्दिक को अनमोल रत्न बताते हुए कहा कि वह अपनी पूर्व पत्नी का भी ख्याल रख रहे हैं।'
वहीं जैक्सी यादव ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बेटे अगस्त्य और अपनी एक्स वाइफ नताशा को Land Rover Defender गिफ्ट की गई है। पिछले कुछ दिनों से नताशा के डाउनफॉल की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब हार्दिक पांड्या ने यह गिफ्ट देकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनका रिश्ता भले ही अब साथ न हो, लेकिन बेटे की वजह से दोनों जुड़े हुए हैं और हार्दिक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।'
