जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अपशब्द कहे थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह भी 23 जुलाई को प्रदर्शन में हिस्सा लेने आईं थीं। अब नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज किया है। 

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। नोएडा एक्सप्रेसवे थाने में रुचिका के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: 'प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर पर फेंका 60 मीट्रिक टन कचरा', कंगना रनौत का दावा

क्या आरोप लगे हैं?

रुचिका के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना, सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देना और मानहानि जैसे आरोप लगाए गए है। रुचिका सिंह ने यह बयान दिल्ली में दिया में दिया था। दिल्ली में हुई थी, इसलिए आगे की जांच के लिए जीरो FIR को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

रुचिका सिंह कौन हैं?

पुलिस का कहना है कि रुचिका सिंह, नोएडा सेक्टर 168 में रहती हैं। उनका एक सलून का बिजनेस है। सोशल मीडिया पर भी उनके यही लिखा है। रुचिका सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिनजक टिप्पणी की थी, गालियां दी थीं। 

 

 



प्रधानमंत्री के समर्थकों ने उनके इस बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान किया है, गालियां दी हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हुई है। पुलिस उन्हें तलाश रही है, फिलहाल वह फरार हैं।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे से आलोचना तक, 5 मंत्री, जंतर मंतर पर जिनके खिलाफ उठ रही आवाज

जीरो FIR क्या है?

चाहे क्षेत्राधिकार हो या न हो, जीरो FIR के तहत, किसी भी थाने में केस दर्ज कराया जा सकता है। पुलिस बाद में संबंधित थाने को केस ट्रांसफर कर देती है।