logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं थे', क्या शिवांगी जोशी ने बोला था झूठ?

शिवांगी जोशी ने शो पर बताया था कि एक ऐसा समय था जब परिवार सड़क पर आ गया था। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि वह झूठ बोल रही हैं। अब उनकी बहन ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

shivangi and sheetal joshi

शिवांगी जोशी और शीतल जोशी: Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाई वाल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार का सीजन कौन जीतेगा? दर्शक इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सीक्रेट रीविल किया था। उन्होंने बताया था कि एक ऐसा वक्त था जब उनके परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। 

 

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि शिवांगी झूठ बोल रही हैं। उन्होंने शो में सिम्पेथी कार्ड खेलने के लिए ऐसा बोला है। लोगों का कहना है कि उनके पिता तो आर्मी थे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब शिवांगी की बहन शीतल जोशी ने इन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। शीतल ने अपनी बहन का बचाव किया है।

 

यह भी पढ़ें: राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों ने बताया 'बेकार', कहां चूकी फिल्म?

शिवांगी की बहन शीतल ने तोड़ी चुप्पी

शीतल जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शीतल ने कहा, 'मैं कल से इंस्टाग्राम देख रही हूं। लोग शिवांगी को उसकी पुरानी वीडियो से लिंक कर रहे हैं। सबसे पहली चीज सीक्रेट तो वह होता है जो किसी को पता नहीं होता है। तब वह सीक्रेट होता है। अब बात है उसकी ब्रेड बटर वाली। उसने अपने सीक्रेट में यह कहीं मेंशन नहीं किया कि हम पैदाइशी बहुत गरीब थे। उसने ये चीज बोली है। हमारे पापा को बिजनेस में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। इसलिए हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे। मैंने इंस्टाग्राम पर ये भी देखा है लोग लिख रहे हैं अरे तुम्हारे पापा तो अर्मी में थे। तुम्हारा तो घर बहुत बड़ा था। परेशानी घर देखकर नहीं आता है। अरे इनका घर छोटा है तो इनको परेशानी होनी चाहिए। अरे इनका बड़ा घर है तो इनको परेशानी नहीं होनी चाहिए। नहीं ऐसा नहीं होता है।'

 

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: ऐक्शन और इमोशन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', लोगों को कैसी लगी?

 

शीतल ने आगे बताया, 'परेशानी घर और टाइम देखकर नहीं आती है। वो घर मेरे दादा जी ने 1980 में बनाया है। मेरे पापा ने नहीं बनाया है उस घर को। लोग इस चीज पर भी सवाल उठा रहे हैं। अरे शिवांगी ने तो बोला है कि हम सड़क पर आ गए थे। हम फुटपाथ पर नहीं सो रहे थे। अरे ये तो सिम्पेथी के लिए कर रही है। अरे   यह तो झूठ बोल रही है। हम उस कहानी का हिस्सा है। हम फुटपाथ नहीं सो रहे थे। हमारे पास घर था। मेरे दादा जी ने जो घर बनाया था और जिसमें हम आज रह हैं उसमें जमीन आसमान का अंतर है। अगर आज हम उस घर को बंगला बोलते हैं तो सिर्फ शिवांगी की वजह से। अरे आज हमारे घर में कोई सुविधा है तो शिवांगी की वजह से। मैं आप लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज मेरी बहन को झूठा मत बोलिए। वह झूठ नहीं बोल रही है।'

 

शिवांगी ने बताया था कि उनके पिता का बिजनेस में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद सब बेचना पड़ा था। उन्हें उस समय रिलेटिव खाना देते थे। वह बहुत ही बुरा समय था।

 


और पढ़ें