logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संसद में 'चढ़ावा चोर' बने पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद ने 'धर दबोचा'

संसद में पप्पू यादव संत के भेष में पहुंचे थे। वहां उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस का सजीव मंचन किया। फिर क्या हुआ, पढ़ें रिपोर्ट।

Pappu Yadav

संसद में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी कांड का मुद्दा अब संसद में भी जोर-शोर से उठाया जा रहा है। पहले संसद के दोनों सदनों में राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस का मुद्दा उठा, सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की गई, दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संत के वेश में संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन के बाहर खुद को 'भगवाधारी चोर' की तरह पेश किया।

संसद में गजब की नौटंकी खेली गई। नौटंकी में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद से लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। सभी सांसंद बारी-बारी आते, पप्पू यादव के सामने रखे दानपत्र में पैसे चढ़ाते। पप्पू यादव उन पैसों को अपनी जेब में रख लेते।

यह भी पढ़ें: 'चोर को मिथिला का पाग पहनाएंगे आप?' लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव भड़क गए

'पप्पू यादव बन गए चढ़ावा चोर'

संसंद में संत बने पप्पू यादव जैसे ही चढ़ावा चढ़ता, पैसा अपनी जेब में रखते। डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी ने भी पैसे चढ़ाए। सारा पैसा पप्पू यादव गप करते चले गए। जब ज्यादा चढ़ावा चढ़ गया और पैसे वह अपनी जेब में रखते रहे तो वहां मौजूद सांसदों ने उन्हें मारना शुरू किया। 

जब संसदों से संसद भवन में पिट गए पप्पू यादव 

इंडिया गठबंधन के सासंदों ने उन्होंने मारने का अभिनय किया। पिटते-पिटते थक चुके पप्पू यादव उठे और मंदिर का दानपात्र लेकर भागने लगे। उनके हाथों में भगवान राम की तस्वीर भी थी। जैसे ही भागे, सांसद अवधेश प्रसाद ने धर दबोचा। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'बहुरूपिए को इतनी कवरेज क्यों?' प्रशांत किशोर पर भड़क गए पप्पू यादव

दानपात्र छोड़कर भागे पप्पू यादव

पप्पू यादव ऐसे भागे कि दानपत्र छूटकर गिर गया और साथी सांसदों ने उन्हें दबोच लिया। सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का वीडियो वायरल है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को चढ़ावा चोर पार्टी बता दिया। लोग पप्पू यादव का यह अंदाज देखकर लोटपोट हो रहे हैं।

'अयोध्या वालों ने पकड़ लिया'

अब जब चढ़ावा चोर बने पप्पू यादव पकड़े गए तो लोगों ने पूछना शुरू किया कि कैसे पकड़े गए। पप्पू यादव ने कहा, 'अयोध्या वालों ने पकड़ लिया।' उन्हें पकड़ने वालों में सबसे आगे अवधेश प्रसाद ही रहे। संसद भवन के भीतर हुई ये नौटंकी, सोशल मीडिया पर खूब वायलर हो रही है। वहां मौजूद लोग नारे दे रहे हैं, 'चंदा चोर कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में।' 


और पढ़ें