logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयरपोर्ट के अंदर बैठकर भी Blinkit से मंगा सकेंगे सामान, अडाणी से हो गई डील

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर ब्लिंकिट ने अपनी डिलीवरी सर्विस शुरू की है। अब यात्री सिक्योरिटी चेक के बाद गेट, लाउंज या फूड कोर्ट में बैठकर ब्लिंकिट ऐप से सामान मंगा सकेंगे।

Blinkit delivery service at Mumbai Airport Terminal 2

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 2। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हवाई सफर के दौरान अक्सर आखिरी वक्त पर याद आता है कि फोन का चार्जर घर छूट गया या फिर सफर के लिए जरूरी सामान लेना भूल गए। यात्रियों की इसी सिरदर्दी को दूर करने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने एक अनोखा कदम उठाया है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर महंगे शोरूम और दुकानों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ब्लिंकिट ने टर्मिनल-2 पर अपनी विशेष 'इन-टर्मिनल डिलीवरी' सेवा शुरू कर दी है।

 

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के साथ साझेदारी में शुरू की गई यह सेवा भारत के किसी भी हवाई अड्डे पर अपनी तरह की पहली पहल है। अब यात्री सिक्योरिटी चेक पार करने के बाद आराम से लाउंज में बैठकर या बोर्डिंग गेट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरत का सामान ऑर्डर कर सकेंगे। यह डिजिटल प्रयोग न केवल यात्रियों का समय बचाएगा, बल्कि एयरपोर्ट पर खरीदारी के पारंपरिक अनुभव को पूरी तरह बदल कर रख देगा।

 

यह भी पढ़ें: 6 बजे का अलार्म बजा और चली गई नौकरी, Oracle ने एक झटके में 30 हजार को निकाला

एयरपोर्ट पर कहां-कहां मंगा सकेंगे सामान?

इस नई सर्विस की सबसे बड़ी खूबी इसकी पहुंच है। यात्री डिपार्चर एरिया में कहीं भी हों चाहे गेट पर कतार में खड़े हों या फूड कोर्ट में बैठे हों, ब्लिंकिट का स्टाफ उन तक सामान पहुंचा देगा। इसके लिए एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड स्टाफ को तैनात किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि डिलीवरी की प्रक्रिया से यात्रियों की आवाजाही या हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें: 'ऐसा किसी और के साथ न हो', जेल से लौटने के बाद CoinDCX के फाउंडर्स का बड़ा एलान

कई चीजों को कर सकेंगे ऑर्डर

ब्लिंकिट के इस इन-टर्मिनल स्टोर पर यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा गया है। ऐप पर ट्रैवल एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स (पावर बैंक, केबल), पैक्ड स्नैक्स, किताबें और पर्सनल केयर उत्पाद उपलब्ध होंगे। यहां तक कि पानी और जूस जैसे पेय पदार्थ भी मंगवाए जा सकते हैं। ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि इस सर्विस में 2,500 से ज्यादा प्रोडक्ट मिलेंगे, जिन्हें एक्सेस करने के लिए यूजर्स को अपना ऐप अपडेट करना होगा।


और पढ़ें