अमेरिका और ईरान के तनाव की वजह से पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। आज सोने-चांदी की कीमतें स्थिर हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलावों की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में आज स्थिरता आई है, जिससे बाजार पर खास असर पड़ेगा। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपको सोने-चांदी का सही रेट जानना बेहद जरूरी है। आंकड़ों के मुताबिक, 23 जून को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर 24 कैरेट सोने का दाम 148,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी की कीमत 235,610 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के मुताबिक, आज सोने की कीमत पहले के मुकाबले बढ़कर 148,182 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं चांदी के भाव में 0.55 फीसदी की बढ़त हुई है, जिसके कारण यह 234,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान के तनाव की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा था। अब दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत होने से सोने-चांदी के भाव में बदलाव आया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज यानी 23 जून को सोने और चांदी का क्या भाव है?
यह भी पढ़ें: KPMG ने 10 फीसदी ऑडिट पार्टनर्स की कर दी छंटनी, वजह क्या रही?
23 जून को भारत के किन शहरों में क्या है सोने का दाम?
भारत के अलग-अलग राज्यों में सोने और चांदी के दाम अलग-अलग हैं। 23 जून को चेन्नई में सोना सबसे ज्यादा महंगा है, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 148,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा आज किन शहरों में क्या दाम हैं, आइए जानते हैं।
चेन्नई
24 कैरेट सोने का दाम - 148,670 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का दाम - 136,281 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का दाम - 111,503 रुपये प्रति 10 ग्राम।
दिल्ली
24 कैरेट सोने का दाम - 147,990 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का दाम - 135,658 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का दाम - 110,993 रुपये प्रति 10 ग्राम।
यह भी पढ़ें: 6 बजे का अलार्म बजा और चली गई नौकरी, Oracle ने एक झटके में 30 हजार को निकाला
मुंबई
24 कैरेट सोने का दाम - 148,240 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का दाम - 135,887 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का दाम -111,180 रुपये प्रति 10 ग्राम।
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव - 148,050 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का भाव - 135,997 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का भाव - 111,270 रुपये प्रति 10 ग्राम।
हैदराबाद
24 कैरेट सोने का दाम - 148,480 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का दाम - 136,100 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का दाम - 111,360 रुपये प्रति 10 ग्राम।
यह भी पढ़ें: कॉर्पोरेट में काम करने वालों की कम, मजदूरों की सैलरी ज्यादा बढ़ी, क्या है वजह?
क्या है चांदी की कीमत?
आज चांदी के रेट में पहले की तुलना में थोड़ा उछाल देखा गया, जहां चेन्नई में चांदी सबसे ज्यादा महंगी है।
चेन्नई - 235,870 रुपये प्रति किलोग्राम
हैदराबाद - 235,550 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता - 234,870 रुपये प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु - 235,370 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई - 235,180 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली - 234,780 रुपये प्रति किलोग्राम