प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को देशवासियों से 7 खास अपीलें की थीं। इनमें एक बड़ी अपील यह थी कि लोग कम से कम एक साल तक सोना न खरीदें। पीएम मोदी की अपील के बाद सोने के कारोबारियों के बीच चिंता का माहौल है लेकिन सोने के दाम अपनी ही चाल में कभी बढ़ रहे हैं तो घट रहे हैं। यह बढ़ोतरी या कमी इतनी ज्यादा नहीं है कि ज्यादा असर पड़े। अगर 10 दिन बाद के दाम देखें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4690 रुपये महंगा हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिन यह अपील की थी यानी 10 मई को, उस समय 18 कैरेट सोने का भाव 11,426 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोना 13,965 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 15,235 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा था। अब 19 मई तक सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दिन 18 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 11,778 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 14,395 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 15,704 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, नई दरें जानिए
मतलब सिर्फ 10 दिनों में 18 कैरेट सोना 352 रुपये प्रति ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के दाम में 300 रुपये की तेजी आई है, जबकि 24 कैरेट सोना भी करीब 469 रुपये तक उछल गया है।
10 दिन में कितना महंगा हुआ सोना?
18 कैरेट सोने की कीमत का रुझान

22 कैरेट सोने की कीमत का रुझान

यह भी पढ़ें: पहले दूध, अब ब्रेड के दाम बढ़े, कितना महंगा हुआ आपका नाश्ता?
24 कैरेट सोने की कीमत का रुझान

इस डेटा का सोर्स गुडरिटर्न्स है।
PM मोदी ने यह अपील क्यों की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील के पीछे का मुख्य उद्देश्य देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले भारी बोझ को कम करना था। पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया था कि वे अस्थाई रूप से सोने की खरीद में कटौती करें। गौरतलब है कि भारत अपनी कुल सोने की जरूरत का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विदेशों से आयात करता है। देश में हर साल लगभग 700 से 800 टन सोना आयात किया जाता है, जो हमारे विदेशी मुद्रा भंडार के लिए एक बड़ा वित्तीय बोझ बनता जा रहा है।