logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, नई दरें जानिए

देश में पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। यह दूसरी बार है जब दाम बढ़ाए गए हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Petrol Diesel prices hiked again PTI Image

तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ी हैं। Photo Credit: PTI

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी कई गई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख शहरों में दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और मुंबई में 107.59 रुपये लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। डीजल के दाम भी इसी तरह बढ़े हैं।

 

पिछले हफ्ते ही पेट्रोल और डीजल दोनों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बावजूद तेल कंपनियां अभी भी रोजाना करीब 750 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें: पहले दूध, अब ब्रेड के दाम बढ़े, कितना महंगा हुआ आपका नाश्ता?

आपके शहर में तेल की नई दरें क्या हैं?

पेट्रोल की कीमतें

  • दिल्ली: 98.64 रुपये (+0.87)
  • कोलकाता: 109.70 रुपये (+0.96)
  • मुंबई: 107.59 रुपये (+0.91)
  • चेन्नई: 104.49 रुपये (+0.82)

 

डीजल की कीमतें

  • दिल्ली: 91.58 रुपये (+0.91)
  • कोलकाता: 96.07 रुपये (+0.94)
  • मुंबई: 94.08 रुपये (+0.94)
  • चेन्नई: 96.11 रुपये (+0.86)

 

 

यह भी पढ़ें: महंगाई का झटका! मदर डेयरी-अमूल ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम

क्या और बढ़ेंगी तेल की कीमतें?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले ही संकेत दे दिया है कि ईंधन की कीमतों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि सरकार को पेट्रोल और डीजल के दामों को समायोजित करने का फैसला लेना ही पड़ेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ेंगी। 

फैसले पर खूब हो रही है सियासत?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बढ़ी कीमतों पर कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के दौरान जानबूझकर ईंधन सस्ता रखा था और अब महंगाई का बोझ आम लोगों पर डाल रही है। उन्होंने भारत के तेल, गैस तथा सोने के भंडार की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।  

क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम?

केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचाने और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील की थी। पीएम मोदी ने कुछ सेक्टरों में वर्क-फ्रॉम-होम को भी बढ़ावा देने की बात कही थी। अब तेजी से कंपनियां, इस दिशा में कदम उठा रही हैं। 

Related Topic:#Diesel Petrol Price

और पढ़ें