महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में कंपैक्ट नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे क्षेत्र में सीएनजी की नई कीमत 86 रुपये प्रति किलो हो गई है।
यह पिछले 15 दिनों में सीएनजी की चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 14 मई को भी एमजीएल ने 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। सीएनजी के इस्तेमाल करने वाले निजी वाहन चालकों, टैक्सी ड्राइवरों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
अभी भी सीएनजी पेट्रोल और डीजल की तुलना में प्रति किलोमीटर सस्ती पड़ती है। एक महीने के भीतर अब तक 4 बार सीएनजी महंगी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरी बार बढ़े CNG के दाम, मई में कितनी मंहगी हुई? अपने शहर का रेट जानें
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की दरें क्या हैं?
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी।
यह भी पढ़ें: देश में कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा पेट्रोल, डीजल और CNG?
क्यों महंगा हो रहा पेट्रोलियम?
अमेरिका-ईरान युद्ध का हल अभी नहीं निकला है। अमेरिका और ईरान, दोनों की तरफ से बार-बार युद्ध को भड़ाकने के दावे किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतें बढ़ गईं हैं, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है। सरकार ऊर्जा आयात कम करने और ईंधन की बचत के लिए लोगों से अपील कर रही है।