एक तरफ जहां BRICS सम्मेलन के लिए दुनिया के तमाम देशों के नेता भारत में जुटे हैं, दूसरी तरफ भारत के शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती देखी गई। सुबह करीब 9:18 पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 682 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 74,220.51 के स्तर पर था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी 50 भी 231 अंक यानी 0.98% टूटकर 23,246.60 पर आ गया। निफ्टी ने आज 23,270.30 के स्तर पर ओपनिंग की और शुरुआती कारोबार में 23,231.40 से 23,277.30 के दायरे में कारोबार करता रहा।
बीएसई बैंकेक्स 1.41% और निफ्टी बैंक 1.27% की गिरावट के साथ नीचे आ गए। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी करीब 1.48% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी नेक्स्ट 50 में भी 1.40% की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें: जूट इंडस्ट्री में दबदबा, दुनिया का 75% उत्पादन, फिर बेचने में पीछे क्यों है देश?
BSE का क्या है हाल?
11 सितंबर 2026 को सुबह बाजार खुलने के बाद टेक महिंद्रा 1.83% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, इसके बाद एचसीएलटेक 1.27% और इंफोसिस 1.11% ऊपर चढ़े। भारती एयरटेल में 0.53%, आईटीसी में 0.39% और अडानी पोर्ट्स में मामूली 0.11% की बढ़त दर्ज हुई। दूसरी बजाज फाइनेंस 2.60% टूटा। इंडिगो में 2.29%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.19%, टाटा स्टील में 1.99% और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.95% की गिरावट दिखी।
आज क्या है सोने चांदी का भाव?
आज 11 सितंबर 2026 को सुबह 9:55 बजे तक सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना 780 रुपये यानी 0.510% सस्ता होकर 151,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 151,990, 22 कैरेट सोना, 139,324 रुपये, 20 कैरेट सोना 126,658 रुपये और
18 कैरेट सोना 113,993 रुपये पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: तालाब से ₹12 हजार करोड़ के ग्लोबल बाजार तक, मखाना ने मिथिला कैसे संवारा?
चांदी का भाव
इसके अलावा, सोने के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई। चांदी 1,550 रुपये यानी 0.660% टूटकर 232,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कुल मिलाकर, आज बाज़ार खुलते ही शेयर मार्केट और सर्राफा बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला और सोना-चांदी दोनों ही हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।