logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BPSC ने शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई करने की डेट बढ़ाई, 33,320 पदों पर मौका

BPSC ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 3 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Teacher BPSC

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस भर्ती के तहत कुल 33,320 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक किसी कारण से आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

 

आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर तय की गई थी। तारीख बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा, जो आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। 

 

यह भी पढ़ें: 13 साल की मेहनत, पहाड़ों से लिया आइडिया; रवि ने कैसे बनाई फ्लाइंग कार?

 

जरूरी तारीखें

BPSC की ओर से जारी नई डिटेल्स के मुताबिक, उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 3 नवंबर तक भरा जा सकता है। आवेदन और फीस के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। फॉर्म में शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को फीस भरनी होगी और उसके बाद फॉर्म भरना होगा। 

33,320 पदों पर होगी नियुक्ति 

पहले रिक्त पदों की संख्या 32,388 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया। यानी कुल 932 पद बढ़ाए गए हैं। इनमें कक्षा 9वीं से 10वीं तक के माध्यमिक शिक्षकों के 493 पद और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 439 अतिरिक्त पद शामिल हैं। भर्ती बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही है। हालांकि, अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के लिए योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: MLC Election Result Live: बिहार के तिरहुत में BJP जीती, यूपी में क्या हो रहा है?

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in/) पर जाएं। 
  • TRE-4.0 भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें।
  •  इसके बाद रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। 
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • फॉर्म जमा होने के बाद उसकी रसीद और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। 


और पढ़ें