logo

मूड

ट्रेंडिंग:

9वीं-10वीं क्लास में मिलेगी शेयर मार्केट की जानकारी, CBSE का प्लान समझिए

CBSE ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को वित्तीय बाजार की जानकारी देने के लिए एक खास पहल की है। बोर्ड अब स्कूल में ही बच्चों को मार्केट की जानकारी देगी।

School childrens  CBSE

स्कूल के बच्चों की सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेयर बाजार और निवेश की जानकारी अब स्कूली पढ़ाई का भी हिस्सा बनने जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को वित्तीय बाजार की जानकारी देने के लिए एक खास पहल की है। इसके तहत बोर्ड ने 'इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स' विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इसका मकसद बच्चों को कम उम्र से ही पैसे की समझ, निवेश और आर्थिक फैसले लेने की जानकारी देना है। आज के समय में जब ऑनलाइन निवेश और शेयर बाजार को लेकर युवाओं की दिलचस्पी बढ़ रही है, ऐसे में यह पहल काफी अहम मानी जा रही है।

 

CBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 9वीं और 10वीं क्लास में फाइनेंस मार्केट का विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए 27 नवंबर 2026 को ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक शिक्षकों को 20 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन करना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मणिपुर केंद्र शासित बने, अलग विधानसभा हो', कुकी-जो ने सरकार से मांगा इंसाफ

शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग

इस ट्रेनिंग के जरिए शिक्षकों को विषय की बेहतर जानकारी देने के साथ-साथ उसे आसान तरीके से पढ़ाने के तरीके भी बताए जाएंगे। बोर्ड का मानना है कि प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को निवेश, फाइनेंस मार्केट और पैसे से जुड़े फैसलों की बुनियादी समझ बेहतर तरीके से दे सकेंगे। आज के समय में शेयर मार्केट में बढ़ते निवेश के बीच यह काफी अहम हो जाता है। 

बच्चों को क्या-क्या सीखने को मिलेगा?

इस विषय के जरिए छात्रों को शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, कैपिटल बाजार और निवेश से जुड़ी बुनियादी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा बच्चों को यह समझने में मदद मिलेगी कि बचत और निवेश में क्या अंतर है, कंपनियां शेयर मार्केट से पैसे कैसे जुटाती हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों होता है। वित्तीय साक्षरता का मतलब सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से बचाना, खर्च करना और भविष्य के लिए निवेश करना भी है। CBSE के पाठ्यक्रम में यह विषय वैकल्पिक कौशल विषय के रूप में शामिल है, यानी यह सभी छात्रों के लिए जरूरी विषय नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: पठानकोट में बंदूक की नोक पर SUV लूटी, पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर हाई अलर्ट

कैसे बढ़ाएं अपनी जानकारी?

स्कूलों में शेयर मार्केट के बारे में जानकारी देने की बोर्ड की इस पहले के अलावा भी बच्चे शेयर मार्केट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए अपनी रुचि और समझ के हिसाब से अलग-अलग तरीकों को अपनाया जा सकता है। । इसके लिए सबसे पहले उन्हें बचत, बजट, बैंक खाते, ब्याज और महंगाई जैसी बुनियादी चीजें समझनी चाहिए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और SEBI की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध शुरुआती जानकारी और कंटेट को समझा जा सकता है। 

 

। इसके अलावा बच्चे अखबारों के बिजनेस पेज पढ़ें, कंपनियों के कामकाज को समझें और वर्चुअल स्टॉक मार्केट गेम या पेपर ट्रेडिंग के जरिए बिना असली पैसे लगाए निवेश की प्रक्रिया सीख सकते हैं। माता-पिता बच्चों को घर का छोटा बजट बनाने और खर्च का हिसाब रखने की जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चे शुरुआत में असली पैसे लगाकर ट्रेडिंग करने के बजाय पहले सीखने और समझने पर ध्यान दें। अहम बात यह है कि शेयर मार्केट में निवेश नुकसानदायक भी हो सकता है इसलिए बिना सोचे समझे निवेश नहीं करना चाहिए। 

Related Topic:#CBSE Board News

और पढ़ें