logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CET पास करके नहीं मिली नौकरी तो हर महीने मिलेंगे 9 हजार, समझिए पूरा प्रोसेस

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET ग्रुप सी का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह क्वालिफाइंग टेस्ट है और इसके बाद उम्मीदवार आने वाली भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Haryana CET Result

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप C का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के करीब 13 लाख युवा इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि देर रात रिजल्ट जारी कर दिया गया है और सुबह 11 बजे तक करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://cet2025groupc.hryssc.com/ पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CET पास करने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्तियों में शामिल होना होगा लेकिन CET पास करने के बाद आपको नौकरी मिल जाएगी इसकी गारंटी नहीं है।

 

हरियाणा CET-2025 ग्रुप सी की लिखित परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में करीब 13 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट के बाद अब सभी अभ्यर्थियों के मन में एक ही सवाल है कि नौकरी मिलेगी कैसे और किसे? HSSC ने पहले ही साफ कर दिया था कि सभी सफल उम्मीदवारों को नौकरी मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें--  हरियाणा: CET ग्रुप C का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

 

3 साल तक मान्य रहेगा स्कोर

HSSC की ओर से आयोजित किया जाने वाला यह टेस्ट एक स्टेट लेवल क्वालिफाइंग टेस्ट है। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए CET का स्कोर बहुत मायने रखता है। इसके आधार पर ही युवा आने वाली भर्तियों में शामिल होते हैं और भर्ती की मेरिट लिस्ट इसी स्कोर के अधार पर बनती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार, CET का स्कोर तीन साल के लिए मान्य होगा। अगर तीन साल बाद आप किसी नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको फिर से यह टेस्ट देना होगा।

 

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

सीईटी के जरिए भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं। इसमें सबसे पहला चरण होता है CET की लिखित परीक्षा। ग्रुप सी के लिए यह परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी। कल देर रात ग्रुप सी का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की रैंकिंग, कैटेगरी और रिजर्वेशन के साथ-साथ अन्य एलिजिबिलिटी के आधार पर हर पोस्ट के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

  • सीईटी लिखित परीक्षा
  • सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

 इन चरणों के अलावा भर्ती बोर्ड किसी भी पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट भी करवा सकता है। सीईटी पास करना भर्ती प्रक्रिया का सिर्फ शुरुआती फेज है। सीईटी पास करने के बाद भी नौकरी की गारंटी नहीं है।

कितनी मिलती है नौकरी?

हरियाणा में पहली बार 2022 में CET परीक्षा करवाई गई थी। पहली बार ग्रुप सी के लिए 773572 उम्मीदवार शामिल हुए थे और 357930 उम्मीदवार सफल हुए थे। इसके बाद से सरकार करीब 50,000 नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाल चुकी है। इससे साफ है कि CET पास करना नौकरी की गारंटी नहीं है। CET पास करने के बाद भी करीब 3 लाख उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें नौकरी नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें-- CAT और CLAT परीक्षाओं के फॉर्म इतने महंगे क्यों, संसद में सवाल, समाधान क्या है?

किन पदों पर हो सकती है भर्ती?

CET के जरिए करीब 100 से ज्यादा विभागों में भर्तियां होती हैं। इसी साल हरियाणा सरकार ने CET के जरिए होने वाली भर्ती में 45 नए पद शामिल किए थे। इन पदों में क्लर्क, पटवारी, ग्राम सचिव, पुलिस कॉन्स्टेबल, स्टेनोग्राफर, सहायक और अन्य पदों समेत कई ग्रुप सी और डी के पद शामिल हैं। CET पास करने के बाद उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी आयोग की ओर से ग्रुप सी और डी पर की जाने वाली भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हरियाणा में ग्रुप सी और डी में करीब 50,000 पद खाली पड़े हैं। हर एक भ्रती के लिए कुल पदों से 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा और उन में से चयन किया जाएगा।

अगर नहीं मिली नौकरी तो क्या?

हरियाणा सरकार CET पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी घोषणा कर चुकी है। नायब सिंह सैनी सरकार ने कहा है कि अगर CET पास उम्मीदवारों को 2 साल तक नौकरी नहीं मिलती है तो सरकार उन्हें 9 हजार रुपये हर मीहने आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता बेरोजगारी भत्ते की तरह दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी इसके नियम और दिशा निर्देश शेयर नहीं किए हैं। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें