logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBSE रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले डिजिलॉकर पर देखें, आसान तरीका जान लीजिए

cbse जल्द ही 12वीं क्लास के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रा आसानी से अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर देख पाएंगे।

digilocker cbse result 2026 class 12th

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह और इंतजार देखने को मिल रहा है। इस बार भी छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर (DigiLocker) पर आसानी से देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर रिज्लट को लेकर अपडेट भी दिखाई देने लगा है, जिससे माना जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। 

 

डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट http://digilocker.gov.in पर 'Coming Soon' लिखा आ रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। जब तक आपको आपके स्कूल की तरफ से आधिकारिक तौर पर मार्कशीट जारी नहीं की जाती तब तक डिजिलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट का ही आपको इस्तेमाल करना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी नहीं हिंदी में करिए B. Tech, डिग्री के साथ 2 लाख रुपये भी मिलेंगे 

 

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
  • सर्च बॉक्स में 'CBSE' टाइप करें
  • 'Class 12 Result 2026' विकल्प चुनें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई दे जाएगी
  • छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं

वेबसाइट स्लो होने का डर

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो जाती है। ऐसे में DigiLocker छात्रों के लिए सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है। CBSE की डिजिटल मार्कशीट को कॉलेज और अन्य संस्थानों में भी वैध माना जाता है।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.digilocker.gov.in
  • UMANG App

यह भी पढ़ें: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, WhatsApp पर चेक करने का तरीका जानिए

लाखों छात्र कर रहे इंतजार 

इस साल CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में देशभर से लाखों छात्र शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल 12वीं परीक्षा में ही 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, जबकि 10वीं में भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। बोर्ड ने परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित कराई थी। 

Related Topic:#CBSE Board News

और पढ़ें