• NEW DELHI
27 Jan 2026, (अपडेटेड 27 Jan 2026, 8:45 PM IST)
भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया जारी है और इसके लिए आप 1 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु भर्ती, Photo Credit: Indian Air Force
अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके पास एक बढ़िया मौका है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आप agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। आप 1 फरवरी 2026 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित युवा ही अप्लाई कर सकते हैं। अग्निवीर वायु भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 17.5 साल और अधिकतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में बैठने का मौका दिया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देने का मौका मिलेगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी और लास्ट में मेडिकल टेस्ट होगा। इस प्रक्रिया से गुजरने वाले सफल उम्मीदवारों का चयन अग्निवीर वायु के रूप में किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के जरिए 4 साल के लिए भारतीय वायुसेना में सेवा का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कुछ उम्मीदवारों को पर्मानेंट नौकरी पाने का भी मौका मिलेगा।
कब होगी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए 30 और 31 मार्च 2026 को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारी उम्मीदवारों को अभी से करनी होगी। अगर आप अभी से सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझकर पढ़ाई शुरू करते हैं, तो चयन के चांस काफी बढ़ जाते हैं। अग्निवीर एयरफोर्स की लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। यानी हर सवाल के चार ऑप्शन दिए जाएंगे।
सिलेबस
परीक्षा में मुख्य रूप से फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से सवाल पूछे जाते हैं। फिजिक्स में 12वीं लेवल के बेसिक टॉपिक पूछे जाते हैं। मैथ्स में गणित के फॉर्मूले और सवाल आते हैं। इंग्लिश में ग्रामर, शब्द ज्ञान और पैसेज होते हैं। रीजनिंग में लॉजिकल सवाल और सामान्य जागरूकता में करंट अफेयर्स शामिल होते हैं।
सबसे पहले पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और एक टाइम टेबल बनाएं। रोजाना कम से कम 5 घंटे पढ़ाई करें ताकि आप आसानी से पूरा सिलेबस कवर कर पाएं। फिजिक्स और मैथ्स की रोज प्रैक्टिस करें, क्योंकि इनसे ज्यादा सवाल आते हैं। इंग्लिश की तैयारी के लिए आप हर रोज पढ़ने की आदत डालें। हर रोज पढ़ने की आदत डालने से आपको इंग्लिश में आसानी होगी। इसके अलावा आप पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी को देख सकते हैं। इससे आपको आपकी तैयारी के लेवल और पेपर पैटर्न समझने में आसानी होगी।