logo

ट्रेंडिंग:

लॉ ग्रेजुएट के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, जानिए काम क्या करना होगा

लॉ ग्रेजुएट्स के पास भारतीय सेना में अफसर पदों पर भर्ती होने का सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल एंट्री स्कीम (JAG) के तहत 124वें कोर्स के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। 

indian army judge advocate general

जज एडवोकेट जनरल, Photo Credit: @artrac_ia

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। लॉ ग्रेजुएट्स का इंडियन आर्मी में अफसर बनने का सपना पूरा हो सकता है। डियन आर्मी की ओर से जज एडवोकेट जनरल एंट्री स्कीम (JAG) के तहत 124वें कोर्स के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। 

 

अगर आप भी लॉ ग्रेजुएट हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए आप इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात होंगे। सेना में शामिल होने का यह एक शानदार मौका है। 

 

यह भी पढ़ें: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए क्या पढ़े? तैयारी के टिप्स नोट कर लीजिए

जरूरी बातें

आवेदन शुरू- 27 जनवरी
लास्ट डेट- 27 फरवरी
फीस- शून्य
वैवाहिक स्टेट्स- अनमैरिड
शिक्षा- लॉ ग्रेजुएट (55 प्रतिशत) 
न्यूनतम उम्र- 21 साल
अधिकतम उम्र- 27 साल

कैसे होगी सिलेक्शन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को क्लैट पीजी स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। इस भर्ती में तीन चरण हैं। पहले चरण में शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होगा और लास्ट में मेडिकल टेस्ट होगा। इन सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदावरों को सेना में पोस्टिंग मिलेगी। 

कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

यह भी पढ़ें: CUET UG में जरूरी है जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट, सिलेबस से तैयारी तक हर डिटेल्स जानें

क्या है जज एडवोकेट जनरल?

जज एडवोकेट जनरल (JAG) भारतीय सेना का कानूनी विभाग होता है। इसमें काम करने वाले अधिकारी सेना के वकील होते हैं। वे लॉ के जानकार होते हैं और एक सैनिक भी। उन्हें सैनिकों के जैसी ही पोस्ट दी जाती है। नौकरी में देश की सेवा करने का मौका मिलता है और साथ ही लॉ की प्रैक्टिस भी होती है। JAG अधिकारी सेना में न्याय और निष्पक्षता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

JAG अधिकारियों का काम क्या होता है?

  • सेना को कानूनी मामलों में सलाह देना।
  • कोर्ट मार्शल और अनुशासन से जुड़े मामलों को देखना।
  • सेना की तरफ से सिविल और क्रिमिनल केस लड़ना।
  • जरूरी कानूनी डॉक्यूमेंट और कॉन्ट्रैक्ट तैयार करना।
  • यह सुनिश्चित करना कि सेना के नियम और कानून सही तरीके से लागू हों।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap