सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2026 भर्ती के पदों का नया ब्योरा जारी कर दिया है। आयोग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी नई जानकारी के मुताबिक अब कुल 10,731 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले SSC CGL 2026 के नोटिफिकेशन में 12,256 पदों की अस्थायी वैकेंसी बताई गई थी लेकिन अब यह सिर्फ 10731 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह पहले बताए गए पदों की तुलना में SSC CGL 2026 की वैकेंसी में 1,525 पदों की कमी हुई है।
SSC CGL 2026 की नई वैकेंसी में अलग-अलग वर्गों के लिए पदों का ब्योरा भी दिया गया है। इसमें अनारक्षित (UR) के 4,412 पद, SC के 1,715 पद, ST के 804 पद, OBC के 2,772 पद और EWS के 1,028 पद शामिल हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू रहेगा। आयोग ने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि ये आंकड़े अस्थाई हैं और आगे आयोग इनमें बदलाव कर सकता है।
यह भी पढ़ें: NEET PG का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक, स्कोर कार्ड और आंसर-की कब मिलेगी?
किन पदों पर होगी भर्ती?
SSC CGL के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के कई पदों पर नियुक्ति होती है। इनमें कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों का पे लेवल और आयु सीमा अलग हो सकती है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का सामान्य तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा भी पद के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की जाती है और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है।
कब होगी SSC CGL 2026 परीक्षा?
SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 22 जून थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 जून 2026 किया गया था। SSC CGL 2026 की Tier 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले अपना आधिकारिक एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में होगी 15012 शिक्षकों की भर्ती, चुनाव से पहले हो जाएगी परीक्षा
उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात
अभी जारी 10,731 पद अंतिम संख्या नहीं है, बल्कि यह अस्थायी वैकेंसी है। ऐसे में उम्मीदवारों को पदों की संख्या को लेकर किसी पुराने आंकड़े पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा वैकेंसी नोटिस और आगे आने वाले अपडेट को हीसही मानना होगा। हालांकि, इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार, 1500 से ज्यादा पदों को कम कर दिया गया है जिसको लेकर अभ अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं। उम्मीदवारों के पास अब तैयारी के लिए भी कम सयम बचा है और अब उनका एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।