• NEW DELHI 14 Oct 2025, (अपडेटेड 14 Oct 2025, 1:37 PM IST)
UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से 1 दिन पहले सिटी स्लिप और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 की डेट जारी कर दी है। NTA ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके अनुसार, 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर UGC NET की परीक्षा का आयोजन होगा। किस उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में होगी इसकी जानकारी परीक्षा के दिन से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। NTA ने फॉर्म को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत- 7 अक्टूबर, 2025 अप्लीकेशन की लास्ट डेट- 7 नवंबर, 2025 फीस जमा करने की लास्ट डेट- 7 नवंबर, 2025 करेक्शन विंडो- 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2025 सिटी स्लिप- परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड- परीक्षा से 4 दिन पहले परीक्षा- 31 दिसंबर से 7 जनवरी
NTA की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें परीक्षा के शहर की जानकारी परीक्षा से 100 दिन पहले मिल जाएगी। अगर आपकी परीक्षा 31 दिसंबर को है तो परीक्षा शहर की डिटेल के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 21 दिसंबर से पहले आपको मिल जाएगी। हालांकि, एडमिट कार्ड परीक्षा से सिर्फ चार दिन पहले ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में ही परीक्षा केंद्र की सारी जानकारी होगी।
NTA ने जारी की ए़डवाइजरी
असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या फिर पीएचडी एडमिशन के लिए UGC NET की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए NTA ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं।
NTA ने जारी की एडवाइजरी
NTA ने एडवाइजरी में कहा है कि रजिस्ट्रेशन में दी गई जानकारी आवेदक के आधार कार्ड या यूडीआईडी कार्ड पर मौजूद जानकारी से मेल खानी चाहिए। इसी के साथ दिव्यांग (PwBD) आवेदकों के यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) का वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है। अगर रजिस्ट्रेशन करते समय कोई गलती हो गई तो उसे तुरंत ठीक कर लें। अप्लाई करने से पहले अपनी जानकारी को आधार कार्ड के साथ क्रॉस चेक कर लें।
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 नवंबर निर्धारित की गई है। अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या फिर पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर दें।
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके यूजरनेम और पासवर्ड जनरेट करें।