logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KKR vs RR: प्लेऑफ से बाहर होगी KKR या ईडन गार्डन्स में बचेगी लाज? यहां देखें मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे का मुकाबला होने वाला है। कौन सी टीम मजबूत है, कौन कमजोर, पिच कैसी है, हर सवाल का जवाब जानिए।

ipl 2026

वैभव सूर्यवंशी और अजिंक्य रिहाणे। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने 28वें पड़ाव पर आ गया है। यह मुकाबला कोलकाता नाइडर्स (KKR) और राजस्थान (RR) की टीमों के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के लिए अब करो या मरो की स्थिति बन रही है। पॉइंट टेबल के गेम में आगे निकलने की होड़, दोनों टीमों में मची है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी कमजोर मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार हार से जूझ रही है।

RR ने IPL 2026 की शुरुआत में 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम लड़खड़ा गई। चेज के पहले ओवर में ही 1 रन पर 3 विकेट का नुकसान टीम को हुआ। शिमरोन हेटमायर की गैरमौजूदगी में उनकी मिडिल ऑर्डर और भी कमजोर नजर आई। 

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK: हैदराबाद ने घर में चेन्नई को हराया, अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

RR की कमजोरी क्या है?

रियान पराग अभी तक ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा की स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 118.75 रही है। जोफ्रा आर्चर को नंबर 8 पर भेजना भी कारगर नहीं है। रविंद्र जडेजा को ऑलराउंडर के तौर पर टीम को बैलेंस देना था, लेकिन उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 7 ओवर की गेंदबाजी की है। 2 मैचों में तो उन्होंने गेंद ही नहीं फेंकी। टीम के पास पहले से 5 गेंदबाज हैं और रियान पराग भी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं। शुभम दुबे या रवि सिंह की जरूरत टीम को महसूस हो रही है।

KKR का क्या हाल है?

KKR के लिए हालात और भी खराब हैं। 6 मैचों में उन्हें सिर्फ एक पॉइंट मिला है। अगर ईडन गार्डन्स में हार हुई तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। माथीशा पाथिराना भी इस मैच के लिए मौजूद नहीं रहेंगे, जो उनकी गेंदबाजी को और कमजोर बना रहा है।

  • RR की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डॉनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे।
  • KKR की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, डेविड मिलर ने दो छक्के जड़कर जिताया

किससे ज्यादा उम्मीद है?

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 5 मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 263 से भी ज्यादा रहा है। उनकी तेज शुरुआत टीम के लिए बड़ी ताकत बनी है। सुनील नरेन केकेआर के लिए अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में चार विकेट लिए हैं। रन भी कम देते हैं।

पिच का हाल क्या है?

ईडन गार्डन्स की इस पिच पर पिछले दो दिन के मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी, लेकिन KKR और RR दोनों आक्रामक खेल दिखा सकते हैं। इस मैच में RRअपनी हार का बदला लेने उतरेगा, जबकि KKR घरेलू मैदान पर अपनी पहली जीत की तलाश में है।

कब शुरू होगा मैच?

मैच के लिए टॉस 3 बजे दोपहर में होगा। मैच की शुरुआत 3.30 पर होगी।

कहां फ्री में देखें मैच?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल लगाने होंगे। अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। 


और पढ़ें