logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, डेविड मिलर ने दो छक्के जड़कर जिताया

डेविड मिलर जो काम गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं कर सके, वह शनिवार को आरसीबी के खिलाफ कर दिखाया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। मिलर ने दो छक्के और एक चौका जड़कर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

news image

आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स। ( Photo Credit: @IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके ही घर पर छह विकेट से शिकस्त दी। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदारी अर्धशतकीय पारी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में डीसी को जीत की खातिर 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौके की मदद से टीम को आईपीएल सीजन की तीसरी जीत दिलाई।

 

बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच के आईपीएल 2026 का 26वां मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी की। बेंगलुरु को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रनों पर ही रोक दिया।

 

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 2 रन के स्कोर पर पथुम निसांका के रूप में पहला विकेट गिरा। निसांका सिर्फ एक रन ही बना सके। 16 के स्कोर पर आरसीबी को करुण नायर के तौर पर दूसरा झटका लगा। नायर महज 5 रन का ही योगदान दे सके। 18 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। समीर रिजवी 3 गेंद में 2 बनाकर पवेलियन लौट गए।

 

यह भी पढ़ें: गुजरात ने कोलकाता को दी शिकस्त, गिल ने खेली आतिशी पारी

 

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदारी पारी ने दिल्ली को जीत के दहलीज तक पहुंचाया। राहुल ने 34 गेंदों का सामना किया। दो छक्के और 6 चौके की मदद से 57 की पारी खेली। चौथे विकेट के लिए केएल राहुल और स्टब्स के बीच 44 गेंदों में 69 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। 11ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल का विकेट भी गिर गया। बाद में डेविड मिलर और स्टब्स के बीच 45 रनों की पार्टनरशिप हुई। अक्षर पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया। हालांकि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। स्टब्स ने 47 गेंदों में नाबाद 60 और मिलर ने 10 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली।

 

आरसीबी की गेंदबाजी: आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। कुणाल पांड्या को भी एक सफलता मिली। इसके अलावा आरसीबी का कोई गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाया। 


रॉयल चैलेंजर्स की पारी: फिलिप सॉल्ट सॉल्ट को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी में कोई धार नहीं दिखी। आरसीबी के अन्य टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर दिखा पाए। विराट कोहली ने 13 गेंद में 19 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल भी 13 गेंदों में सिर्फ 18 रनों का योगदान दे सके। कप्तान रजत पाटीदार आज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। 

 

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। फिलिप सॉल्ट के बाद वह इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 से अधिक रनों की पारी खेली। वरना बेंगलुरु के सभी विकेट 20 रनों के अंदर ही सिमट गए। जितेश शर्मा ने 14, रोमारियो शेफर्ड 1, कुणाल पांड्या 12 और भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ तीन रनों का योगदान दिया।  

 

यह भी पढ़ें: ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखें 24 मैचों का रिपोर्ट कार्ड

 

कब-कब गिरे विकेट: आरसीबी को पहला झटका 52 के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में लगा। 99 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन लौटना पड़ा। 105 पर तीसरा झटका लगा। फिलिप सॉल्ट एक शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। 131 के स्कोर पर कप्तान रजत पाटीदार, 146 पर टिम डेविड, 149 पर रोमारियो शेफर्ड और 172 के स्कोर पर कुणाल पांड्या का विकेट गिरा। 172 के स्कोर पर जितेश शर्मा के रूप में आठवां झटका लगा।

 

दिल्ली की गेंदबाजी: लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो अहम विकेट झटके। कुलदीप यादव ने फिलिप साल्ट और रोमारियो शेफर्ड को अपना निशाना बनाया। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 18 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुकेश कुमार ने चार ओवर में 32 रन दिए और एक सफलता हासिल की। वहीं आकिब नबी डार को तीन ओवर में कोई सफलता नहीं मिली। 36 रन देकर नबी सबसे महंगे साबित हुए। टी नटराजन ने भी 2 ओवर में 16 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। 


और पढ़ें