हरियाणा म्युजिक इंडस्ट्री की हिरोइन और मॉडल शीतल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने शीतल की मौत के बाद सुनील नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उस शख्स के साथ शीतल के संबंध थे। शीतल की लाश रविवार को रिलयंस नहर के पास मिली थी। उसकी लाश पर चोट के कई निशान थे। लाश से ऐसा लग रहा था कि किसी ने गला काटा हो।
पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने कहा है कि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर हत्या करने का शक है। पुलिस का कहना है कि उसने पहले कार को नहर में धकेल दिया, किसी तरह नहर पार की और अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया।
आरोपी सुनील ने यह भी बताया है कि उसने तैरकर नहर पार कर लिया। आरोपी ने इस हत्या को दुर्घटना बनाने की पूरी कोशिश की। डीएसपी सतीश कुमार ने कहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
गांव में मुलाकात, फिर कार में मीटिंग और कत्ल
पुलिस के मुताबिक मॉडल शीतर, शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए पानीपत के अहर गांव गई थी। वहां उसने सुनील से मुलाकात की। वह उसकी कार में बैठक गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
मौत के दिन शीतल ने किया था बहन को फोन
सुनील शादीशुदा था। उसने अपनी शादी की बात शीतल से छिपाई थी। इस बात को लेकर सुनील बेहद नाराज थी। दोनों के बीच पहले भी इस मुद्दे को लेकर बहस हो चुकी थी। जब दोनों के बीच मौत से पहले झगड़ा हुआ तो शीतल ने अपनी बहन को फोन किया। वह पानीपत में उसी के साथ रहती थी। उसने कहा था कि सुनील पीट रहा है।
शीतल भी शादीशुदा थी, हत्या पर पुलिस ने क्या कहा?
शीतल का फोन अचानक बंद हो गया था। परिवार ने उसे कई बार फोन किया लेकिन फोन ऑफ था। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। पानीपत के पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वे दोनों शादीशुदा थे। शीतल अपने पति से अलग रह रही थी।