केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों ने परिवर्तन के लिए पूरे उत्साह से मतदान किया है। उन्होंने कहा कि ‘अंग, बंग और कलिंग’ क्षेत्र में अगले महीने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बता दें कि ‘अंग, बंग, कलिंग’ प्राचीन भारत के साम्राज्य थे। यह साम्राज्य वर्तमान में असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा हैं।
कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार (23 अप्रैल) को पहले चरण में हुए मतदान में शामिल 152 सीट में से बीजेपी 110 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने 92 प्रतिशत से अधिक मतदान का जिक्र करते हुए कहा, 'बंगाल के लोगों ने पहले चरण में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और परिवर्तन के लिए उत्साहपूर्वक मतदान किया।'
यह भी पढ़ें: बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक, आखिर क्या मुद्दे मिल गए कि जोश में है BJP?
बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी- शाह
उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों को पहले चरण के मतदान के दौरान किसी की मौत न होने देने के लिए धन्यवाद देता हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि 2016 के विधानसभा चुनाव में 1,278 लोग घायल हुए थे और 2021 में 1,681 लोग घायल हुए थे। वर्तमान में राज्य में ही मौजूद शाह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
बताया क्यों आएगी सरकार
उन्होंने कहा, 'पांच मई के बाद अंग, बंग और कलिंग में हमारा शासन होगा।' बीजेपी 2024 में ओडिशा में सत्ता में आई थी। अब वह असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने और पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी तृणमूल सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'न बूथ लुटा, न हिंसा हुई, इसलिए ममता गईं...', क्या दावा कर रहे अमित शाह?
मृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार आई तो बंगाल में ही रहने वाला, बांग्ला बोलने वाला व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा, 'बीजेपी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और बंगाल में ‘भाईपो कर’ और ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करेगी।' उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी निवेशकों का विशेष तौर पर स्वागत करेगी।