logo

मूड

'न बूथ लुटा, न हिंसा हुई, इसलिए ममता गईं...', क्या दावा कर रहे अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह पश्चिम बगाल में 110 से ज्यादा सीटें जीत रहीं हैं। बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। Photo Credit: Amit Shah/BJP

शेयर करें

google_follow_us

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि यहां एंटी इनकंबेंसी चरम पर है, बीते चुनाव में भी चरम पर थी, तब मतदान जितना भयमुक्त होना चाहिए था उतना नहीं हुआ।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ढेर सारे बूथ लूटे गए थे, ढेर सारी जगहों पर कार्यकर्ताओं को घरों से निकलने नहीं दिया गया था। इस चुनाव में शुरू से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ है, फर्जी मतदाताओं के नाम कटे हैं, प्रशासन, पुलिस, CAPF ने सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी है और चुनाव आयोग ने भी भयमुक्त वातावरण बनाया है।'

यह भी पढ़ें: 'दीदी ओ दीदी' के बाद 'ऐ दीदी', पहले PM मोदी और अब शाह ने बढ़ाया सियासी पारा

'बंगाल का अगला CM, बीजेपी का होगा लेकिन...'

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री:-
बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में बीजेपी आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं बीजेपी का कार्यकर्ता होगा।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए मतदान किया है। मैं चुनाव आयोग, CAPF, चुनाव आयोग के सहयोग में लगा पूरा तंत्र और बंगाल पुलिस को बहुत-बहुत अभिनंदन देना चाहता हूं क्योंकि बहुत लंबे अरसे बाद बंगाल के चुनाव में एक भी मृत्यु नहीं हुई, ऐसा चुनाव हुआ है।'

यह भी पढ़ें: 'नक्सल मुक्त कराया, घुसपैठिया मुक्त भी कराएंगे...', बंगाल में अमित शाह का एलान

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री:-
मैं कुछ आंकड़ें भी देना चाहता हूं। 2016 के चुनाव में 1278 लोग घायल हुए थे, 2021 में 1681, 2023 के पंचायत चुनाव में 664 और 2024 के आम चुनाव में 761। उसकी तुलना में 30 से कम लोग कल घायल हुए हैं। यह बताता है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और मृत्यु का आंकड़ा एक भी नहीं है। यह जो मतदान बढ़ा है, वह बीजेपी सरकार बनाने, परिवर्तन का संकेत है।

किस एक बयान ने ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ाई

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री:-
दीदी जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है। भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है। 152 में से 110 से ज्यादा सीटें बीजेपी जीतने जा रही है, इसका अर्थ है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद हम प्रचंड बहुमत से शुद्ध रूप से बीजेपी सरकार बनाने वाले हैं।'

यह भी पढ़ें: 'चाणक्य जिंदा होते तो आपकी योजना पर चौंक जाते', गृह मंत्री शाह से बोलीं प्रियंका

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल भी जुड़ने वाला है, यह मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है।'


और पढ़ें