logo

ट्रेंडिंग:

7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, कहां किसे जीत मिली? देखिए आंकड़े

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ-साथ 7 राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के भी नतीजे आए। किस पार्टी का क्या हाल रहा, आइए जानते हैं।

Bye Elections 2025

विधानसभा चुनाव चुनाव 2025 (Photo Credit: Sora)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिन राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, वहां के सत्तारूढ़ दलों का कुछ जगहों पर दबदबा रहा, कुछ जगहों पर हार मिली। बिहार में हुए विधानसभा चुनावों मे एक तरफ एनडीए का जलवा बरकरार रहा, वहीं 7 राज्यों के उपचुनाव में बीजेपी को आपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने शुक्रवार को मामित जिले की डंपा विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। 

आर लालथंगलियाना ने सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट के वनलालसैलोवा को 562 मतों के अंतर से हराया है। लालथंगलियाना जोरमथांगा के नेतृत्व वाली पिछली एमएनएफ सरकार में स्वास्थ्य, वाणिज्य और उद्योग सहित कई विभागों के कैबिनेट मंत्री थे। डंपा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। 

यह भी पढ़ें: LIVE: सभी सीटों के रुझान आए, JDU से बड़ी पार्टी बनी BJP; महागठबंधन का क्या हाल?

 

बाकी 6 राज्यों के हाल क्या हैं, सीटवार क्या आंकड़े हैं, आइए समझते हैं

उपचुनाव के नतीजे क्या रहे?

  • डंपा, मिजोरम: डॉ. आर. लालथंगलियाना इस विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वह मिजो नेशनल फ्रंट के सीनियर नेता हैं। जोरम पीपुल मूवमेंट के नेता वानलालसैलोवा दूसरे नंबर हैं।  तीसरे नंब पर कांग्रेस के जॉन रोटलुआंगलियाना हैं। लालथंगलियाना को कुल 6981 वोट पड़े। उन्होंने वानलालसैलोवा को 562 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल 6419 वोट पड़े थे। जुलाई में एमएनएफ के मौजूदा विधायक लालरिंतलुआंगा साइलो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं। 

  • बड़गाम, जम्मू और कश्मीर: आगा सैय्यद मुंतजिर मेहंदी इस विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें कुल 21576 वोट पड़े। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता आगा सैय्यद महमूद अल मोसावी दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 17098 वोट पड़े। उन्हें इस चुनाव में 4478 वोटों से हार मिली। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जिब्रान डार रहे, उन्हें कुल 7152 वोट पड़े। 

  • नगरोटा, जम्मू और कश्मीर: बीजेपी नेता देवयानी राणा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह को हरा दिया। तीसरे नंबर पर शमीम बेगम रहीं, वह नेशनल कॉन्फ्रेंस से हैं। देवयानी राणा को कुल 42350 वोट मिले, उन्होंने 24647 वोटों से पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को कराया। हर्ष देव सिंह को कुल 17703 वोट पड़े। वहीं शमीम बेगम को कुल 10872 वोट पड़े।  

  • घटशिला, झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के बाबू लाल सोरेन हैं। तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू हैं। 

  • नुआपाड़ा, ओडिशा:  बीजेपी के जय ढोलकिया ने यह चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 123869 वोट पड़े। कुल 83748 वोटों से उन्होंने चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस नेता घासी राम माझी दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 40121 वोट पड़े थे। वह 83748 वोटों से चुनाव हार गए। तीसरे नंबर पर बीजू जनता दल की प्रत्याशी स्नेहांगी छुरिया रहीं, उन्हें कुल 38408 वोट पड़े थे। 

यह भी पढ़ें: LIVE: राघोपुर में तेजस्वी पिछड़े, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी पीछे

  • तरनतारन, पंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता हरमीत सिंह संधू ने यह चुनाव जीत लिया है। तरनतारन से AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को कुल 42649 वोट मिले। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर कौर को 12091 वोटों से हराया। सुखविंदर कौर को कुल 30558 वोट पड़े। मंदीप सिंह खालसा को कुल कुल 19620 वोट पड़े। 

  • अंता, राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भैया ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 69571 वोट पड़े। उन्होंने बीजेपी नेता मोरपाल सुमन को 15612 वोटों से हरा दिया है। नरेश मीना तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 53800 वोट पड़े। उनका नाम भी खूब चर्चा में रहे। 

  • जुबली हिल्स, तेलंगाना: कांग्रेस नेता नवीन यादव ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 98988 वोट पड़े थे। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति के मगंती सुनीता गोपीनाथ को 24729 वोटों से हरा दिया। उन्हें कुल 74259 वोट पड़े थे। बीजेपी के दीपक रेड्डी लंकला तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 17061 वोट पड़े।
Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap