असम की सियासी लड़ाई अब जुबानी जंग पर आ गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को दिए गए एक इंटरव्यू में राहुल गांधी को पागल बता दिया है, अब राहुल गांधी ने कहा है कि वह डर गए हैं, इसलिए अनाप-शनाप बक रहे हैं। सरकार बनते ही उन्हें जेल में ठूंस दिया जाएगा और माफी नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी, असम के बिस्वनाथ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि हिमंता बिस्व सरमा, देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, उन्हें नफरत फैलाने की राजनीति आती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कभी न कभी, वह कांग्रेस के हाथ जरूर आएंगे और उन्हें सजा भुगतनी होगी।
यह भी पढ़ें: 'लेफ्ट को कोई और चला रहा', राहुल गांधी ने BJP और LDF के मिले होने का लगाया आरोप
'हिमंताा को जेल में डालेंगे कांग्रेस के बब्बर शेर'
राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
हिमंता बिस्व सरमा, भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वह सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाले मुख्यमंत्री हैं। वह इस तरह इसलिए ऐसी बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने वाले हैं। फिर उन्हें असम के लोगों और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी होगी। उन्हें माफी नहीं मिलेगी। वह इस लायक नहीं हैं।
'मोदी-शाह के पास है घोटाले की जानकारी'
राहुल गांधी ने कहा, 'असम के CM हिमंताा बिस्वा सरमा के करप्शन की पूरी जानकारी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास है। असम को दिल्ली से चलाया जा रहा है। जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं, हिमंताा वही करते हैं।'
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार आई तो हिमंत हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा', राहुल गांधी का तंज
राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
हिमंताा बिस्वा सरमा ने अपने करप्शन में पूरे परिवार को भी शामिल कर लिया है, जिससे अब वो भी फंसेंगे। कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बचने वाला। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हिमंताा ने असम को BJP का ATM बना दिया है।
'हिमंता को रात में नींद नहीं आती है'
राहुल गांधी ने कहा, 'BJP आपकी जमीनें किसी बहाने से छीनकर अडानी-अंबानी-रामदेव को सौंप देती है, जिसके बदले BJP को करोड़ों-अरबों रुपए दिए जाते हैं। हिमंताा बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: जैसे ट्रंप मोदी को वैसे मोदी पिनाराई विजयन को कंट्रोल करते हैं- राहुल गांधी
'माफी मांगेंगे हिमंता लेकिन हम नहीं देंगे'
राहुल गांधी ने कहा, 'वह हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। हिमंताा बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें- क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।'
राहुल गांधी ने कहा, 'असम एक फूलों का गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति, विचारधारा के लोग रहते हैं। आपने मुझे गोरखा का चिन्ह दिया है। आप सरहद पर देश की रक्षा करते हैं, आपने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां की हर कम्युनिटी असम की ताकत है।'
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी पप्पू...', के नारे लगे तो विधानसभा में लड़ गए BJP-कांग्रेस के MLA
राहुल गांधी ने गिनाया, बीजेपी ने क्या नहीं किया?
राहुल गांधी ने कहा, 'BJP ने पिछले चुनाव में असम से कहा था, 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे, नहीं दिया। गैस सिलेंडर के 500 रुपए देंगे, नहीं दिया। आपके खाते में 15 लाख रुपए देंगे, नहीं दिया। चाय बागान मजदूरों को 350 रुपए देंगे, नहीं दिया। BJP हमेशा झूठ बोलती है, लेकिन कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती।'
असम को क्या गारंटी दे आए राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने जनसभा में वादा किया, 'हमने गारंटी दी है, असम की 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे। चाय बागान मजदूरों को दिन के 450 रुपए मिलेंगे।'