4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब हर किसी की नजर उन सीटों पर है, जहां से इन राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्रियों की सीटों का हाल क्या है, कौन जीत रहा है, कौन चुनाव हार रहा है, यह सवाल हर किसी के मन में है। 5 मुख्यमंत्रियों के लिए यह चुनाव, अस्तित्व की लड़ाई है। इस चुनाव में मिली हार या जीत, उनके सियासी भविष्य की नींव रखेगा।
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। हिमंता बिस्व सरमा, असम के मुख्यमंत्री हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं और पुडुचेरी की मुख्यमंत्री एन रंगासामी हैं। जिन सीटों से ये 5 नेता चुनाव लड़ रहे हैं, वहां का क्या हाल है, आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज
- ममता बनर्जी, भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। वह ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का स्वाद चखा चुके हैं। एक बार फिर वह आगे चल रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि ममता बनर्जी अपनी ही सीट गंवा बैठें।
- हिमंता बिस्व सरमा, जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वह अपनी सीट से जीतते नजर आ रहे हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी बिदिशा नियोग को आसान हार देते नजर आ रहे हैं।
- एमके स्टालिन, अपनी विधानसभा सीट पर हारते जा रहे हैं। कोलाथुर विधानसभा सीट से वह चुनाव हार रहे हैं। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) उम्मीदवार वीएस बाबू से वह अपनी सीट हार रहे हैं।
- पिनराई विजयन, अपनी भी सीट गंवाते नजर आ रहे हैं। CPI (M) के लिए यह बड़ी हार साबित होने वाली है। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद चुनाव हराते दिख रहे हैं।
- एन रंगासामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं। वह थट्टांचवडी विधानसभा सीट से चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। वह ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस से हैं। उन्होंने नेयम मक्कल कझगम उम्मीदवार ई विनयगम को पीछे छोड़ दिया है।