logo

मूड

'बीफ खाने पर कोई रोक नहीं है...', वोटिंग से पहले ऐसा क्यों बोलने लगे हिमंता?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि बहुत सारे लोग बीफ खाते हैं और इसे खाने पर कोई रोक नहीं है, बस सार्वजनिक जगहों पर न खाएं।

himanta biswa sarma

हिमंता बिस्वा सरमा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कुछ दिनों पहले तक असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हिमंता बिस्वा सरमा कह रहे थे कि वह गाय का मांस खाने वालों को नहीं छोड़ेंगे। अब असम के विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि बीफ खाने पर कोई रोक नहीं है बस सार्वजनिक जगहों पर बीफ न खाएं। असम में वोटिंग से ठीक पहले आए हिमंता के इस बयान पर खलबली मच गई है। उनके इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने बीजेपी पर तंज कसा है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बीजेपी के लिए 'गोमाता' सिर्फ एक चुनावी जुमला है।

 

रोचक बात है कि असम के जोरहार में एक महीने पहले ही हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि गाय का मांस खाने वालों को वह कतई नहीं छोड़ेंगे। अब हिमंता अपनी ही बात से पलट गए हैं जिसके चलते विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। आपको यह भी बता दें कि पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लोग बीफ खाते हैं और कई ऐसे राज्यों में भी बीफ खाया जाता है जहां बीजेपी की सरकारें हैं।

क्या बोले हिमंता?

हिमंता बिस्वा सरमा ने अब कहा है, 'मुस्लिम बीफ खाते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है। असम में मुस्लिमों का एक बड़ा वर्ग है जो बीफ खाता है। हम उन्हें बीफ खाने से रोकते नहीं है। हम सिर्फ इतना कहते हैं कि अपने घर के अंदर बीफ खाओ। सार्वजनिक स्तर पर बीफ न खाएं बस।' उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपने घर में बीफ खाना चाहिए और यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी मंदिर के पांच किलोमीटर के दायरे में बीफ न खाएं।

 

यह भी पढ़ें: असम की सियासत में पत्नियों की एंट्री, कैसे बढ़ा रही हिमंता-गोगोई की मुश्किलें?

 

अब इस पर तंज कसते हुए सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा है, 'भाजपा हटाओ, गौमाता बचाओ!' इसी मामले पर आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। AAP ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'गौ मांस खाओ लेकिन घर के अंदर खाओ, हम मना नहीं कर रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के पोस्टर बॉय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोल रहे हैं। BJP के लिए ‘गौ माता’ महज़ एक चुनावी जुमला और दंगा-फसाद का मुद्दा है। उत्तर भारत में BJP और उसके समर्थक ‘गौरक्षा’ के नाम पर हत्याएँ करते हैं लेकिन इनके नेता खुद कह रहे हैं, गौ मांस खाओ।'

 

 

यह भी पढ़ें: 50 प्रतिशत वोटर, सिर्फ 8 प्रतिशत उम्मीदवार, असम चुनाव में कहां खड़ी हैं महिलाएं?

 

बता दें कि पिछले कुछ साल में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बनकर उबरे हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी के कोर मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहे हैं। गोमांस के ही मुद्दे पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'असम में सार्वजनिक तौर पर बीफ खाने पर 3 साल की जेल का प्रावधान है। मैं उन लोगों को नहीं छोड़ने वाला हूं जो गाय का मांस खाते हैं। कानून के मुताबिक, मैं उन लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाऊंगा।' आपको यह भी बता दें कि द असम कैटल प्रिजर्वेशन ऐक्ट 2021के तहत भी राज्य में गोहत्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसमें सिर्फ यह कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और रेस्तरां में बीफ नहीं खाया जा सकता है। हालांकि, बहुत सारी दुकानों से आप बीफ खरीद सकते हैं।


और पढ़ें