logo

मूड

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी', हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा एलान

टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

mamata Banerjee

ममता बनर्जी।

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने बड़ा एलान करते हुए कहा, 'मैं लोकभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी।'।

 

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के हारने के पीछे केंद्रीय चुनाव आयोग को जिम्मेदार बताया। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मिलकर टीएमसी को हराया है। इसमें केंद्रीय सुरक्षा बल और चुनाव आयोग ने उनकी मदद की।

'हम चुनाव नहीं हारे हैं'

उन्होंने बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पीटे जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बूथ के अंदर टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ में मारपीट हुई है। सीएम ममता ने कहा, 'बीजेपी ने हर तरह का हथकंडा अपनाया। SIR से 90 लाख वोट हटाए गए। हम चुनाव नहीं हारे हैं। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके चुनाव हराया है। चुनाव आयोग विलेन है।' 

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 वोट से हार गए DMK सरकार के मंत्री, TVK ने मारी बाजी

'100 सीटें लूट ली गईं'

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल में 100 सीटें लूट ली गईं। इस तरह का चुनाव हमले कभी नहीं देखा है। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा। मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा। चुनाव आयोग मुख्य विलेन है।'

 

यह भी पढ़ें: 'TMC जैसा मत बनो, हम नहीं बचाएंगे', तोड़फोड़ करने वालों को सुकांत ने दी नसीहत

'अखिलेश यादव कोलकाता आ रहे हैं'

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन हमारे साथ है। कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझसे बात की है। अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया। इन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है। कल अखिलेश यादव कोलकाता आ रहे हैं।

 

टीएमसी मुप्रीमो ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं। मुझे कुछ काम करने हैं लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने हमारे लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर भी हमले किए। बीजेपी ने उनसे कहा कि हम तुम्हारा रेप करेंगे।'


और पढ़ें