logo

मूड

Exit poll में बंगाल में पहली बार BJP सरकार, ममता सरकार की विदाई

एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड सरकार बनते दिख रही है। सभी पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। प्रजा पोल ने लगभग 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

Mamata Banerjee attacks PM modi on Jhalmuri

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। बुधवार शाम को जारी एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने का अनुमान जाता गया है। अगर बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो यह नतीजे ऐतिहासिक होंगे। हालांकि असली नतीजे 4 मई को जारी होंगे। 

 

चाणक्य स्ट्रैटजिस: चाणक्य स्ट्रैटजिस के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इसमें बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं टीएमसी के खाते में 130-140 सीटें आ सकती हैं। अन्य को 6 से 10 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़ें: Live: केरल से बंगाल तक किसे मिलेगी जीत? Exit Polls के नतीजे समझिए

 

मैटराइज: MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनती दिख रही है। इसमें ममत बनर्जी सरकार की विदाई का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपो को 146 से 161 और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं  06 से 10 सीटों पर अन्य जीत सकते हैं।  MATRIZE के मुताबिक बीजेपी को सबसे अधिक 42.5% और टीएमसी को 40.8% और अन्य को 16.7% वोट मिलने का अनुमान है।

 

पोल डायरी: पोल डायरी के सर्वे के मुताबिक बीजेपी बंगाल में बड़ा उलटफेर करने जा रही है। उसे 142-171 सीट मिलने का अनुमान है। टीएमसी को 99-127 और अन्य के खाते में 05 से 09 सीटें आने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आएगा शरद कलास्कर, नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में मिली जमानत

 

प्रजा पोल: प्रजा पोल के सर्वे में भी बीजेपी सरकार आ रही है। उसे 178 से 208 सीट मिलने की अनुमान है।  टीएमसी 85-110 तक सिमट सकती है। पांच सीटों पर अन्य का जलवा देखने को मिल सकता है। 


और पढ़ें