संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के अहम सीन को लीक होने से बचाने के लिए संजय लीला भंसाली ने लगभग 500 से ज्यादा क्रू मेंबर्स से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन कराया है। फिल्म के ऐक्टर-ऐक्ट्रेस ने भी यह एग्रीमेंट साइन किया है। इस एग्रीमेंट के तहत कोई भी फिल्म की जानकारी, फोटो और वीडियो कहीं शेयर नहीं कर सकता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जल्द ही रिलीज डेट अनाउंस की जा सकती है।
एग्रीमेंट साइन करने का फैसला पिछले साल हुई एक घटना से सबक लेकर लिया गया है। दरअसल, पिछले साल फिल्म के सेट से आलिया का लुक और एक एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस लुक को देखने के बाद कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि आलिया का किरदार क्या हो सकता है। इसी घटना को मद्देनजर रखते हुए संजय लीला भंसाली ने सख्त फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: OSCAR 2026 में एक अवार्ड के लिए 4 एक्टर भिड़ गए? वायरल तस्वीर का सच जानिए
कब होगी फिल्म रिलीज?
कई रिपोर्ट्स का मानना था कि यह फिल्म अगस्त तक थिएटर में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर के अनुसार उनकी यह फिल्म दिवाली पर आ रही रामायण के बाद रिलीज की जा सकती है यानी अक्टूबर के बाद इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की कहानी क्लासिक संगम फिल्म से प्रेरित है, जिसमें ऐक्शन, लव ट्रायंगल और इमोशन से भरपूर कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी जितनी दमदार होने वाली है, उतना ही दमदार फिल्म का बजट भी है।
यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने ले लिया तलाक, पूर्व पति से नहीं मांगी फूटी कौड़ी
अब तक की सबसे महंगी फिल्म
लव एंड वॉर फिल्म संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 400 से 425 करोड़ रुपये है। फिल्म पर पिछले डेढ़ साल से काम किया जा रहा है क्योंकि कई सीन को दोबारा शूट किया गया है। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग में ज्यादा समय लग गया था। जिस कारण माना जा रहा है कि तय बजट से भी ज्यादा खर्च फिल्म में किया गया है। फिल्म का शुरुआती बजट लगभग 350 करोड़ तय किया गया था, जो आगे जाकर 400 से 425 करोड़ हो गया है।