logo

मूड

ट्रेंडिंग:

OSCAR 2026 में एक अवार्ड के लिए 4 एक्टर भिड़ गए? वायरल तस्वीर का सच जानिए

2026 में ऑस्कर अवॉर्ड की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक ही कैटेगरी के लिए 4 लोग एक ही अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं।

OSCAR 2026 News

Photo credit- X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड का भव्य समारोह हुआ था। इस कार्यक्रम की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 4 एक्टर एक ही कैटेगरी का अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं, क्योंकि इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में कुछ अनोखा हुआ है। जहां दो शॉर्ट फिल्मों को एक ही अवॉर्ड मिला है। यानी दो फिल्मों के बीच सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में टाई हो गया है। इसमें 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट लाइव फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

 

ऑस्कर अवॉर्ड में यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले 1932 में भी दो शॉर्ट फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 6 बार ऐसा हो चुका है जहां दो फिल्मों को एक ही अवॉर्ड दिया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद 'द सिंगर्स' के निर्देशक सैम ए. डेविस ने हैरानी जताते हुए कहा, 'टाई हो गया, वाह! हमें नहीं पता था कि ऐसा भी हो सकता है।' यह विचार सिर्फ सैम ए. डेविस का ही नहीं बल्कि समारोह में बैठे सभी लोग यह देखकर हैरान थे।

 

यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने ले लिया तलाक, पूर्व पति से नहीं मांगी फूटी कौड़ी

 

ऑस्कर अवॉर्ड पिछले 98 साल से आयोजित किया जा रहा है। इस अवॉर्ड प्रोग्राम में दुनिया की बेहतरीन फिल्मों को अवॉर्ड देकर नवाजा जाता है। यहां किसी भी फिल्म को वोटों के आधार पर अवॉर्ड दिया जाता है। सामान्य तौर पर जिस फिल्म को ज्यादा वोट मिलते हैं उसी फिल्म को अवॉर्ड से नवाजा जाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ फिल्मों, गीतों और गीतों के संपादन को एक कैटेगरी में समान वोट मिल जाते हैं। इसी वजह से 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में दो शॉर्ट फिल्मों को एक पुरस्कार दिया गया है। अब सवाल उठता है कि इससे पहले कब और कौन-सी दो फिल्मों, संगीतों के बीच टाई हुआ है।

टाई हुआ तो दो अलग लोगों को मिला एक ही अवॉर्ड

 

ऑस्कर अवॉर्ड में टाई होना कोई नई बात नहीं है। अब तक 7 बार ऐसा हो चुका है जहां दो व्यक्तियों को एक अवॉर्ड दिया जा चुका है। इसमें सबसे पहले साल 1932 में फ्रेडरिक मार्च और वालेस बेरी के बीच टाई हुआ था, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

 

दूसरी बार 1950 के ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में 'ए चांस टू लिव' और 'सो मच फॉर सो लिटिल' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला था।तीसरी बार साल 1995 के अवॉर्ड समारोह में फ्रैंक काफ्का की फिल्म 'इट्स अ वंडरफुल लाइफ' और ट्रेवर के लिए सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म (लाइव) का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साल 2013 में 'स्काईफॉल' और 'जीरो डार्क थर्टी' को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन का अवॉर्ड मिला था।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी लड़कियों के वजह से होता रेप...', खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर सेंटी

टाई सुनकर लोग हुए हैरान

2026 के बेस्ट शॉर्ट फिल्म के अवॉर्ड की घोषणा कॉमेडियन कुमैल नानाजियानी ने की थी, जिसे सुनकर कई सेलिब्रिटी और दर्शक हैरान हो गए थे। दर्शकों में से एक व्यक्ति ने कहा, 'यह टाई है, मैं मजाक नहीं कर रहा, यह सचमुच टाई है।' फिर लोग खुशी से शोर मचाने लगे। जिसके बाद नानाजियानी ने कहा, 'सब लोग शांत हो जाइए।' उसके बाद दोनों दो शॉर्ट फिल्मों के निर्देशक स्टेज पर आए और अपनी खुशी जाहिर की है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें