बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने 'महाराज' से ऐक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के को प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। आमिर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बेटे से तुलना करते हुए कहा कि वह लंबी रेस का घोड़ा है।
आमिर ने जुनैद की ऐक्टिंग जर्नी पर बात करते हुए कहा, 'हर व्यक्ति को अपना रास्त खुद तय करना होता है।' उन्होंने आगे कहा, 'जुनैद ऐसा नहीं है, वह मुझे कभी कुछ नहीं कहेगा। वह आत्मनिर्भर है। बहुत ही मजबूत है और आसानी से हार मानने वाला नहीं है। वह लंबी रेस का घोड़ा है, जो मेरे बारे में भी बोला जाता था जब मैं पहले पहले आया था।'
यह भी पढ़ें: फिर टली 'टॉक्सिक' की डेट, अब 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा, 'जुनैद अपने हर किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाता है। उन्होंने एक दिन में भी अपने किरदार को पूरी सच्चाई के साथ निभाया है। उसका कोई हीरो वाला कैरेक्टर नहीं हैं लेकिन काम के प्रति ईमानदार है।' 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और निर्माण मंसूर खान ने किया है। साई और जुनैद ने साथ में पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है।
साई की यह पहली हिंदी फिल्म है। उनकी साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। 'एक दिन' थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: नेहा पेंडसे को नहीं मिल रहा था मनचाहा काम, पैसों के लिए किया था 'बिग बॉस 12'
जुनैद की 'लवयापा' हुई थी फ्लॉप
फिल्म की हाल ही में स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। फिल्म के स्क्रीनिंग पर आमिर ने साई की तारीफ करते हुए कहा था कि वह भारत की बेस्ट ऐक्ट्रेस हैं। वहीं, जुनैद की यह दूसरी फिल्म है जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। उनकी पहली फिल्म 'लवयापा' थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में जुनैद के साथ खुशी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।