logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक दिन' की एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले क्यों शुरू हुई? आमिर खान ने बताई वजह

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

junaid khan and sai pallavi

जुनैद खान और साई पल्लवी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

आमिर खान के बेटे जुनैद खान रोमांटिक मूवी 'एक दिन' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। 'एक दिन' से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। उनके डेब्यू का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनकी सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

आमतौर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग हफ्ते या 10 दिन पहले शुरू होती है। जबकि फिल्म 'एक दिन' की एडवांस बुकिंग रिलीज से 39 दिन पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माता आमिर खान ने अब इसके पीछे का कारण बताया है। 

 

यह भी पढ़ें: 33 साल बाद लौट आया खलनायक, क्या सिनेमा घरों में छाने वाली है खलनायक रिटर्न्स?

39 दिन पहले क्यों शुरू हुई एडवांस बुकिंग

आमिर ने 'जस्ट टू फिल्मी' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एक दिन एक छोटे बजट की फिल्म है जिसमें काम करने वाले कलाकार नए हैं। जुनैद ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है। जबकि साई पल्लवी की यह पहली हिंदी फिल्म है इसलिए मुझे लगा कि इस फिल्म की बुकिंग पहले शुरू कर देनी चाहिए ताकि लोगों का ध्यान जाए। यह एक कहानी है जिस पर मेरा विश्वास है और मैं बहुत ही भावुक दर्शक हूं।'

 

आमिर ने फिल्म के निर्देशक सुनील पांडे की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने अच्छा काम किया है। इस कहानी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। हम में से कोई नहीं जानता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना चलेगी लेकिन हमने कहानी को जिंदा रखा है। मेरे लिए सफलता का पहला मंत्र अच्छी कहानी है। जब मैं उस फिल्म को देखता हूं तो मुझे लगता है कि सुनील ने उस स्क्रिप्ट को बहुत ही ईमानदारी के साथ बनाया है। मैं जानता हूं कि किसी भी फिल्म की सफलता के लिए उसके नंबर्स जरूरी हैं।'

 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 7वें दिन भी हुईं नोटों की बारिश

थाई फिल्म का हिंदी रीमेक है 'एक दिन'

'एक दिन' थाई फिल्म का हिंदी रीमके है जिसमें लड़का अपने साथ काम करने वाली लड़की से प्यार करता है लेकिन उससे कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाता है। वह भगवान से मांगता है कि सिर्फ एक दिन के लिए वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बन जाए और उसकी यह विश पूरी हो जाती है। वहीं, साई पल्लवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा रही है।

 


और पढ़ें