अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 14 साल बाद दोनों ने साथ काम किया है। इससे पहले भी दोनों साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियदर्शन को कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक बार फिर अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' से आनंदीबेन पटेल की पोती कर रही हैं ऐक्टिंग डेब्यू, कौन हैं वह?
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'भूत बंगला' ने भारत में 95.41 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के चंद कदम दूर है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 127.37 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। फिल्म अपने बजट को पूरी तरह के रिकवर कर लेगी। अक्षय की पुरानी फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा? इस बारे में जानते हैं।
क्या 'भूत बंगला' तोड़ेगी अक्षय की फिल्मों के रिकॉर्ड?
'भूत बंगला' से पहले अक्षय की 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज हुई थी जिसने 171. 64 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'केसरी चैप्टर 2' (145.01 करोड़ रुपये), 'स्काई फोर्स' (150.01 करोड़ रुपये) और 'हाउसफुल 5' (288.67 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया है। इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: माइकल जैक्सन पर बनी 'माइकल' तोड़ेगी बायोपिक फिल्मों का रिकॉर्ड, कब होगी रिलीज?
अक्षय ने विद्या संग फिल्म का किया ऐलान
अक्षय ने हाल ही में विद्या बालन संग अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। यह साथ में दोनों की चौथी फिल्म है। फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल', 'फिर हेरा फेरी 3' का नाम शामिल है। जबकि विद्या बालन रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगी।