सिनेमा में पौराणिक कथाओं का दौर लौट आया है। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामयण' की टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाई है। फिल्म के टीजर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस बीच हाल ही में 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में भगवान कृष्ण की प्रेमकथा को दिखाया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम के साथ होती है। ट्रेलर में कृष्ण का रुकमणि से विवाह और सत्यभामा के साथ संवाद दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में कृष्ण के जाने के बाद द्वारका का समंदर में डूबना भी दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: माइकल जैक्सन पर बनी 'माइकल' तोड़ेगी बायोपिक फिल्मों का रिकॉर्ड, कब होगी रिलीज?
'कृष्णावतारम' स्टारकास्ट
इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने श्रीकृष्ण, सुष्मिता भट्ट ने राधा, संस्कृति जयाना ने सत्यभामा और निवाशिनी कृष्णण ने रुकमणि का किरदार निभाया है। यह फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के वीएफएक्स और कमाल की सिनेमैटोग्राफी ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से संस्कृति जयाना की खूब चर्चा हो रही हैं। वह हाल ही में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन भी पहुंची थीं। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गुज्जर ने किया है।
कौन हैं संस्कृति जयाना?
संस्कृति जयाना ने फिल्म में सत्यभामा का रोल प्ले किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले साल 2023 में उनका आदित्य सील के साथ म्यूजिक वीडियो 'रूप राधा' आया था। वह गुजरात की पूर्व सीएम और उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल की पोती हैं। उनकी मां अनार पटेल सामजिक कार्यकर्ता हैं। वह महिला सशक्तिकरण के लिए काम काम करती है।
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेगा अंश, जिसे तुलसी ने मारी थी गोली, कौन है वह?
वह पेशे से मॉडल और डिजाइनर हैं। अब वह फिल्मों में ऐक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर उनके 58.6 k फॉलोअर्स हैं।