बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' सुपरहिट हुई थी। फिल्म में उन्होंने चुलबुल पांडे का कैरेक्टर किया था। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। अभिनव और सलमान के बीच में अब रिश्ते अच्छे नहीं है। अभिनव ने अपने पुराने इंटरव्यू में सलमान और उनके परिवार को क्रिमिनल्स बताया था।
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान पर फिर से कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। अभिनव ने कहा, 'सलमान अपने स्टंट्स को बॉडी डबल से करवाते हैं। इतना ही नहीं उनके ऐब्स भी नकली हैं। मैंने सलमान के आंखों के नीचे दिख रहे आई बैग की सूजन को छिपाने के लिए 8 लाख रुपये खर्च किए थे। दबंग बनाते समय मुझ पर बहुत कर्ज आ गया था क्योंकि सलमान ने पेमेंट करने में बहुत टाइम लगा दिया था।'
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया की इस फिल्म पर चर्चा क्यों? दामाद-सास की दिखा दी लव स्टोरी
मोटापा छिपाने के लिए यह काम करते हैं सलमान
अभिनव से पूछा गया कि क्या सलमान के फिल्म के सेट पर प्राइवेट जिम होता है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। वह बहुत फिट आदमी नहीं है। वह अपना मोटापा छिपाने के लिए खुद को पंप करने और पुशअप करते हैं। उनके आंखों के नीचे बैग हैं कम से कम दबंग के समय में तो था। दबंग के दौरान मुझे उनका चेहरे पर डिजिटली काम करवाना पड़ा था। मैंने तो यह भी सुना है कि उनके ऐब्स भी नकली हैं।'
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने बताया, 'फिल्म में दौड़ने का एक सीन था। बारिश का मौसम था और जमीन पर कीचड़ था उन्होंने शूटिंग करने से मना कर दिया क्योंकि बहुत भीड़ जमा हो गई थी। उन्हें फिसलने और खुद का मजाक बनने का डर था। वह मुश्किल से दौड़ पाते हैं। यह बस बॉडी डबल्स हैं। बाद में उनके चेहरे पर अपना चेहरा लगा देते हैं।'
यह भी पढ़ें- BB 19: सलमान ने मृदुल और गौरव को दिखाया आईना, उड़ी चेहरे की हवाइयां
स्टंट करने के लिए यूज करते हैं बॉडी डबल्स
अभिनव ने आगे कहा, 'दबंग के दौरान वह पहले काफी शेप में थे। वह कभी भी कुछ स्टंटस मुश्किल से कर पाते थे। वह सेफ खेलते थे। थोड़े जोखिम भरे शॉट के लिए बॉडी डबल्स को बुलाया जाता था।' इसी इंटरव्यू में अभिनव ने बताया कि दबंग में मैं रणदीप हुड्डा को कास्ट करना चाहता था लेकिन सोहेल खान ने मना कर दिया। उनके कहने पर मैंने सलमान को कास्ट किया था। इससे पहले भी अभिनव सलमान पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। दोनों ने साथ में 'दबंग' में काम किया था।