logo

ट्रेंडिंग:

इंडोनेशिया की इस फिल्म पर चर्चा क्यों? दामाद-सास की दिखा दी लव स्टोरी

इंडोनेशिया की इस फिल्म ने दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सास और दामाद के बीच में लव अफेयर दिखाया गया है। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।

Norma

नोरमा, Photo Credit, Social media

फिल्में सामाज का आईना होती है। इस समय दुनियाभर के लोगों का इस इंडोनेशियाई फिल्म ने खींचा है। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में सास और दामाद के बीच में लव अफेयर दिखाया गया है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर बनी है।

 

हम बात कर रहे हैं इंडोनेशियाई फिल्म 'नोरमा' की। नोरमा इंडोनेशिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या जिस वजह से लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं?

 

यह भी पढ़ें- BB 19: सलमान ने मृदुल और गौरव को दिखाया आईना, उड़ी चेहरे की हवाइयां

सत्य घटना पर बनी है फिल्म नोरमा

साल 2022 में इंडोनेशिया के जावा द्वीप के सेरांग की एक महिला नोरमा रिस्मा ने अपने टिकटॉक वीडियो में अपने पति और मां के अफेयर में बताया था। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस कहानी को जानकर लोग हैरान हो गए थे। अब इस घटना पर फिल्म बनाई गई है।

 

'नोरमा' इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले फिल्मों में शामिल हो गई। इंडोनेशिया में जून महीने तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म KKN di Desa Penari थी। यह एक हॉरर फिल्म है जो सत्य घटना से प्रेरित है। दरअसल साल 2022 में विश्वविद्यालय के छह छात्रों ने अपने डरावने अनुभव को बताया था जिस पर यह फिल्म बनाई गई है। इसी तरह 2024 में फिल्म Ipar Adalah Maut आई थी जिसमें एक आदमी और उसके भाभी के बीच में अफेयर को दिखाया गया था।

 

यह भी पढ़ें- 'निशानची' में छाए ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो, कौन हैं दोनों कलाकार?

क्यों सबसे ज्यादा देखी गई यह फिल्म?

फिल्म विशेषज्ञों के मुताबिक इन स्कैंडलों पर बनी फिल्मों में लोगों को दूसरे व्यक्ति के जीवन में झांकने का एक तरीका मिल जाता है। इंडोनेशिया में इस तरह की कहानियों को टैबू माना जाता है। इंडोनेशिया में शादी के बाद किसी से नाजायज संबंध बनाने पर जेल की सजा होती है। पहले भी इंडोनेशिया में शादी से पहले संबंध बनाने पर सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाते हैं।

कैसी है अब नोरमा की जिंदगी?

नोरमा असल जिंदगी में सेरांग में एक आउटसोर्स्ड वर्कर हैं। उसकी मां रिहाना को अवैध संबंध बनाने के लिए 8 महीने की जेल की सजा मिली थी। जेल की सजा काटने के बाद वह अपने परिवार के पास लौट आई हैं। नोरमा के पूर्व पति रोजी को भी नौ महीने की जेल की सजा मिली थी। नोरमा ने फरवरी में एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अपने सबसे करीबी लोगों से धोखा मिला। जब मैंने यह कहानी शेयर की थी तब मुझे ऐहसास हुआ कि मैं अकेली नहीं हूं। मेरी तरह कई महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है। हमें एक -दूसरे की हिम्मत बननी चाहिए।

Related Topic:#Entertainment#Norma

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap