logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अक्षय ने शूटिंग से 7 दिन पहले छोड़ी थी Drishyam 3, डायरेक्टर ने अब जताई नाराजगी

'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू होने से हफ्ते भर पहले अभिनेता अक्षय खन्ना ने फिल्म से किनारा कर लिया था। उनकी जगह पर इस फिल्म में जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया था।

akshaye khanna and ajay devgn

अक्षय खन्ना और अजय देवगन, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिनों पहले फिल्म से किनारा कर लिया था। उनके और मेकर्स के बीच में क्या हुआ? इसके बारे में लोग नहीं जानते हैं।

 

अब लेखक और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि जब उन्हें यह बात पता चली तो उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल समय में भी मैंने शूटिंग को नहीं टालने का फैसला लिया।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में भारत की तरफ से पहुंची 'गोंधल', कौन हैं लीड कलकार योगेश और इशिता?

डायरेक्टर ने 7 दिन में लिखा था जयदीप का कैरेक्टर

दिसंबर 2025 में यह खबर आई थी कि अक्षय ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से इस फिल्म से किनारा कर लिया। क्रिसमस के एक हफ्ते बाद इस फिल्म की शूटिंग होने वाली थी। अभिषेक ने कहा, 'पैनिक की स्थिति नहीं थी लेकिन फिल्म की टीम इससे खुश नहीं थी। वे इस तरह से कैसे कर सकते थे। मुझे उस समय लगा कि ये क्या तरीका हुआ?'

 

फिल्म मेकर ने कहा, 'जयदीप अहलावत को उनकी जगह पर कास्ट किया गया। मुझे स्क्रिप्ट के उस हिस्से को दोबारा से लिखना पड़ा। मैंने उन्हें कॉल किया और उन्होंने पूछा कि कास्टिंग चेंज या कैरेंक्टर चेंज? मैंने कहा कि मैं कैरेक्टर चेंज कर रहा हूं और फिर उन्होंने उसे पढ़ा और उन्हें मजेदार लगा। ये सबकुछ 5 से 6 दिन में हुआ। इस दौरान मैंने सोचा था कि फिल्म की शूटिंग नहीं टलेगी। सबसे मुश्किल काम था और आगे बढ़ने का फैसला लेना टीम से कहना है कि रुको कुछ कैंसिल मत करो। हम ये करेंगे। कह तो दिया पर अब चीजें करना भी थी और चीजें दोबारा लिखने भी थी। मैंने यह पता लगाने के लिए 2 से 3 दिन मांगे कि क्या हम ऐसा कर पाएंगे। शूट शुरू होने में 7 दिन बचे थे, जब हमें अजय देवगन के साथ फिल्म की शूटिंग करनी थी।'

 

यह भी पढ़ें: 'तू कौन है साले', काजी तौकीर पर भड़की मनोज तिवारी की बेटी, लोगों ने किया ट्रोल

 

अभिषेक ने बताया, 'उन्होंने शूट इसलिए कैंसिल नहीं किया क्योंकि 200 लोग उन पर पूरी तरह से निर्भर थे। सेट लग चुका था। डीओपी से लेकर प्रोडक्शन डिजाइनर तक हर किसी ने अपनी डेट लॉक कर दी थी।' 


और पढ़ें