ऑस्कर 2027 में भारत की तरफ से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मराठी फिल्म 'गोंधल' को चुना है। यह फिल्म अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सस्पेंस ड्रामा है जिसे महाराष्ट्र के गोंधल पर्व से जोड़ा गया है। इस फिल्म में योगेश सोहानी और इशिता देशमुख ने लीड रोल निभाया है। दर्शक इस फिल्म के लीड कलाकारों के बारे में जानना चाहते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में किशोर कदम, निषाद भोईर, सुरेश विश्वकर्मा, कैलाश वाघमारे, पूनम पाटील जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
योगेश सोहानी मराठी ऐक्टर हैं जिन्हें टीवी पर मराठी सीरियल 'मुलगी झाली हो' से पहचान मिली। इस सीरियल में उन्होंने शौनक जहागीरदार का रोल निभाया था। यह सीरियल 2023 में खत्म हो गया था। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें अस्मिता (2014), Chotya Bayochi Mothi Swapna (2022) और गोंधल ( 2025) के लिए जाना जाता है। IMDB के अनुसार योगेश का जन्म 1988 में मुंबई में हुआ था। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं प्रोड्यूसर भी हैं।
कौन हैं इशिता देशमुख?
'गोंधल' की कहानी सुमन (इशिता देशमुख) पर केंद्रित है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। इशिता थिएटर बैकग्राउंड से आती है। उन्होंने 10 से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों में काम किया है।
उन्होंने डीडी नेशनल के टीवी शो 'जानकी' में लीड रोल किया था। इसके अलावा वह 'शकुंतला देवी' और '36 फार्महाउस' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में साइड रोल प्ले किया है।
इश्तिा ने कैमरे के पीछे भी काम किया है। उन्होंने अलग-अलग सेट पर कास्टिंग असिस्टेंट, प्रोडक्शन इंटर्न और कॉन्ट्यूनिटी सुपरवाइजर के तौर पर भी काम किया है।
'गोंधल' की कहानी सुमन नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है जिसे आनंद से शादी करनी पड़ती है। वह इस शादी से खुश नहीं होती है क्योंकि उसका दिल गोंधली कलाकार साहेबा के लिए धड़कता है। वह अपने पति को मारने का खतरनाक प्लान बनाती है। वह आनंद के चचेरे भाई सरजेराव की उसकी प्रति दीवानगी का फायदा उठाती और खूनी खेल को अंजाम देना का फैसला करती है। इस फिल्म में प्रेम, लालच और सत्ता की कहानी परत दर परत खुलती है।