सिंगर अदनान सामी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर मिली सेवा को लेकर शिकायत की है। उन्होंने वहां की प्रणाम सेवा के कर्मचारियों पर लापरवाही और अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि कर्मचारियों का व्यवहार बहुत ही बेरूखा था।
अदनान ने कहा कि वह काफी लंबे समय से इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन हाल ही के अनुभव ने उन्हें निराश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनकी टीम के पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने सर्विस देने वालों पर यह आरोप लगाया कि फ्लाइट में पांच घंटे की देरी होने के बावजूद उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें: 'मुझे गलत तरीके से छुआ', काजी तौकीर ने मनीष पर लगाया आरोप, शो में हुआ बवाल
प्रणाम सेवा पर भड़के अदनान सामी
उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'हमारी फ्लाइट एयरइंडिया की वजह से 5 घंटे लेट हो गई। प्रणाम को यह बात पहले से पता था लेकिन उन्होंने हमें तब बताया जब हम एयरपोर्ट की एंट्री सिक्योरिटी से गुजर चुके थे। अगर उन्होंने पहले ही बता दिया होता तो हम एयरपोर्ट जल्दी आने से बच सकते थे और आराम से अपने घर पर बैठे होते। उनकी लापरवाही और बेपरवाही की वजह से हमें एयरपोर्ट पर इतना लंबा और थका देने वाला इंतजार करना पड़ा।'
बहुत रूड थीं फीमेल स्टाफ
अदनान ने आगे लिखा, 'हमें जो महिला स्टाफ सदस्य दी गई थी, उसका बर्ताव बहुत ही खराब था। वह लगातार अपने मोबाइल फोन पर लगी हुई थी। जब हमें लाउंज से डिपार्चर गेट तक ले जाने का समय आया, तो वह वहां नहीं पहुंची। उसने अपनी जगह पर एक पोर्टर को भेज दिया। जब हमने पूछा कि वह कहां है, तो पोर्टर को कुछ पता ही नहीं था। हमें एक बग्गी में बिठाकर गेट तक ले जाया गया, जहां पोर्टर को उसे ढूंढना पड़ा। वह एक कोने में बैठी हुई थी और फिर से अपने मोबाइल फोन पर चैटिंग करने में मगन थी। जब उसे टोका गया, तब जाकर उसने फोन रखा'।
यह भी पढ़ें: रणबीर आलिया ने नए घर में मनाई दिवाली, कैसा रहा बच्चन परिवार का सेलिब्रेशन?
उन्होंने आगे कहा कि स्टाफ को यह तक नहीं पता था कि फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए 'फास्ट-ट्रैक' सुविधा तक कैसे पहुंचना है, जिसके कारण उन्हें और उनकी टीम को खुद ही सारा रास्ता खोजना पड़ा। इतना ही नहीं जब महिला स्टाफ को टोका गया तो उसने माफी मांगने की बजाय पलटकर हमें ही तीखें लहजे में जवाब देने लगी। ये बहुत ही अनप्रोफेशनल बिहेवियर था। प्रणाम अपनी सर्विस के लिए पैसे लेते हैं और आपका ऐसा रैवया था। प्रणाम के साथ ऐसा मेरा दूसरा अनुभव है।