logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे गलत तरीके से छुआ', काजी तौकीर ने मनीष पर लगाया आरोप, शो में हुआ बवाल

'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में काजी ने मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। इस बात पर मनीष बुरी तरह से भड़क जाते हैं।

Manish Goyal and Qazi Touqeer

मनीष गोयल और काजी तौकीर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। दिवाली पर सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ मजाक मस्ती करते नजर आए। मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर का दर्शकों को अलग रूप देखने को मिला। प्रोमो में वह लड़की बने हैं। उन्होंने सफेद कलर का लहंगा पहना है। सभी कंटेस्टेंट्स उनके साथ मस्ती कर रहे हैं। यह मामला तब गंभीर हो जाता है जब काजी मनीष गोयल पर गंभीर आरोप लगाते हैं।

 

शो का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में काजी ने लहंगा पहनकर लड़की का गेटअप लिया है। सभी कंटेस्टेंट्स काजी को नए अंदाज में देखकर हैरान हो जाते हैं। सभी लोग उनके लिए हूंटिंग करते हैं और घर की लड़कियां नजर उतारती हैं।

 

यह भी पढ़ें: रणबीर आलिया ने नए घर में मनाई दिवाली, कैसा रहा बच्चन परिवार का सेलिब्रेशन?

काजी बोले- 'मनीष ने गलत तरीके से छुआ'

माही ने उन्हें हीरोइन का टैग दिया। इसके बाद काजी ने मनीष को मजाक में छेड़ा। मनीष ने भी मजे लेते हुए काजी को बांहों में लिया और डांस किया। इसके बाद वह काजी को वॉशरूम में लेकर जाने लगते हैं। इस बात से काजी भड़क जाते हैं।

View on Instagram

 

काजी ने मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। काजी ने मनीष से कहा, 'आपने जो हरकत की वह मुझे चुभ गई। कल आपने कंट्रोल खो दिया था। मेरे अंदर एक औरत आई थी। आपने वह औरत पकड़ ली।'

काजी पर भड़के मनीष

मनीष ने कहा, 'तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। तू करे तो मस्ती और कोई दूसरा और करे तो वह गलत है। मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। यह सब मत करो। इतना नीचे मत गिरो।' उन्होंने माही से भी कहा, 'मैं औरत हूं। आपने मुझे गलत तरीके से हाथ लगाया। ये कौन सा तरीका होता है, बात करने का। मेरे साथ वुमन कार्ड मत खेलना।'

 

यह भी पढ़ें: Godzilla Minus Zero: 'रामायण' से 10 गुना कम बजट में बनी फिल्म चर्चा में क्यों?

स्काउट और अर्शिफा में हुआ झगड़ा

इस वीडियो में लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, काजी कुछ भी बोल सकता है, बेचारा मनीष फंस गया। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, लड़के भी वुमन कार्ड खेल रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शो में स्काउट ओपी और अर्शिफा के बीच में जमकर झगड़ा होता है। दोनों के बीच में पहले से ही अनबन चल रही हैं।

Related Topic:#Bigg Boss

और पढ़ें